Farhat Khan-Rajeev Dutta: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे कोर्ट मैरिज कर एक-दूजे के हो गए हैं। शादी से कपल की फोटोज और वीडियो सामने आए, जो इंटरनेट पर अभी तक छाए हुए हैं।
इस बीच आमिर खान की बहन फरहत खान भी चर्चा में आ गई हैं। साथ ही उनके पति राजीव दत्ता भी चर्चा में है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं फरहत खान के पति राजीव दत्ता?
यह भी पढ़ें- ‘छोटी बहू’ ने अपनी बॉडी को बताया ‘मंदिर’ तो जमकर हुईं ट्रोल, अब एक्ट्रेस की फिटनेस देख शॉक्ड हुए फैंस
कौन हैं राजीव दत्त?
आमिर खान की बहन फरहत के पति कोई और नहीं बल्कि उनकी एक्स वाइफ रीना के भाई हैं। जी हां, रीना दत्ता के भाई राजीव दत्ता से ही फरहत की शादी हुई है। फरहत ने मुस्लिम धर्म में शादी नहीं की है और उनके पति एक बिजनेसमैन है। बता दें कि जब आमिर खान की फिल्म ‘कयामत से कयामत’ बन ही थी, तो वो रीना दत्त के प्यार में पागल थे और उन्होंने उनसे शादी भी कर ली। जब ये फिल्म रिलीज हुई तो आमिर शादीशुदा थे।
एक ही घर में की दोनों बहन-भाई ने शादी
बता दें कि आमिर खान ने अपने ही अपॉर्टमेंट में रहने वाली रीना दत्ता से शादी रचाई थी। इस दौरान आमिर की बहन फरहत खान भी रीना के भाई राजीव दत्ता के प्यार में थी। एक तरफ जहां आमिर और रीना ने कोर्ट मैरिज की तो दूसरी तरफ फरहत की शादी भी राजीव से करा दी गई। हालांकि दोनों की फोटोज बहुत ही कम सामने आती है। फरहत सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं है। बता दें कि वो कभी-कभी सोशल मीडिया पर अपनी स्केचेस शेयर करती हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
7 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
9 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
10 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
10 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
13 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines