Who is Rahul Vijay: बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है। इस लिस्ट में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का भी नाम शामिल है। जी हां, मलाइका अक्सर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में आ ही जाती है। हाल ही में मलाइका को मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस का ग्लैमर अलग ही लाइमलाइट चुरा ले गया। हालांकि इस कॉन्सर्ट से एक्ट्रेस की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इस तस्वीर में मलाइका, राहुल विजय के साथ नजर आईं। जैसे ही ये फोटो चर्चा में आई, तो लोगों को राहुल विजय के बारे में जानने की इच्छा हुई? आइए जानते हैं कि कौन हैं राहुल वियज?
कौन हैं राहुल विजय?
जैसे ही सोशल मीडिया पर मलाइका और राहुल की फोटो वायरल हुई, तो लोगों ने राहुल के बारे में सर्च करना शुरू किया। बता दें कि राहुल विजय एक पॉपलुर फैशन स्टाइलिस्ट हैं। इसके अलावा राहुल क्रिएटिव सलाहकार भी हैं। साल 2011 में राहुल ने बतौर इंर्टन अपना करियर शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी शुरुआत हार्पर बाजार से की थी।
मलाइका संग जुड़ रहा राहुल का नाम
इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद वो वहां से फैशन के ब्रांड एडिटर बने। साल 2017 में ELLE इंडिया में राहुल को बतौर वरिष्ठ फैशन संपादक चुना गया। साल 2021 में उन्होंने एक स्वतंत्र फैशन संपादक के रूप में काम करने के लिए प्रकाशन छोड़ दिया था। वहीं, अब राहुल विजय का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका के संग जोड़ा जा रहा है।
एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में दिखे साथ
जी हां, सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है। बता दें कि एपी के कॉन्सर्ट में पहली बार दोनों नजर नहीं आए हैं। जी हां, इसके पहले भी दोनों को एक साथ देखा गया था। तब भी दोनों का वीडियो खूब वायरल हुआ था। वहीं, अब जैसे ही दोनों एपी के कॉन्सर्ट में नजर आए, तो दोनों के बीच कुछ होने की बातों को और हवा मिल गई है।
अर्जुन कपूर संग हो चुका है मलाइका का ब्रेकअप
बता दें कि मलाइका का अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप हो चुका है और दोनों ही अब सिंगल है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने खुद बताया था कि वो सिंगल हैं। दोनों के ब्रेकअप को लेकर लंबे टाइम से फैंस कंफ्यूज थे, लेकिन अर्जुन ने इस पर रिएक्ट करते हुए सच लोगों को बताया था।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: क्या सिर्फ दोस्त हैं Avinash-Eisha या कुछ और है रिश्ता? वीडियो में मिला सबूत!
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines