Who is Rachit Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी में बी-टाउन के कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस बीच एक हसीना ऐसी भी थी, जिन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा। अरे भई नए नवेली दुल्हन की सहेली हो और किसी की नजर ना पड़े, ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां, सोनाक्षी की शादी में उनकी बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी किसी खास के संग नजर आई, जिससे लोगों के दिमाग की बत्ती जल गई और सबने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।
कौन हैं रचित सिंह?
हुमा कुरैशी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह की बात करें तो वो मुंबई के एक फेमस एक्टिंग कोच और एसपायरिंग एक्टर हैं। सामने आई जानकारी की मानें तो रचित अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे स्टार्स के संग बतौर एक्टिंग कोच काम कर चुके हैं। कुछ दिन पहले अभिनेत्री रवीना टंडन की वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ आई थी, जिसमें रचित सिंह ने वेदांत का रोल प्ले किया था। सीरीज में अपने किरदार से उन्होंने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था।
Rachit Singh, Huma Qureshi,
ट्विनिंग करते नजर आए हुमा और रचित
बता दें कि ऐसा नहीं कि पहली बार हुमा कुरैशी की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आई है। जी हां, इसके पहले भी एक्ट्रेस के रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आई हैं। रचित और हुमा के डेट करने की खबरें को लेकर पहले भी चर्चा हो चुकी है। ना सिर्फ सोनाक्षी की शादी में बल्कि हुमा और रचित को पहले भी कई बार एक साथ देखा जा चुका है। हालांकि इन खबरों को एक बार फिर से हवा तब मिली, जब दोनों सोनाक्षी की शादी में ट्विनिंग करते नजर आए।
गॉसिप टाउन में जमकर हो रही चर्चा
सोनाक्षी की शादी से दोनों की फोटोज भी वायरल हुई और गॉसिप टाउन में ये खबरें एक बार फिर से चर्चा का मुद्दा बन गईं। ना सिर्फ हुमा बल्कि रचित का उनके भाई संग भी अच्छा बॉन्ड है। जी हां, दोनों एक साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। साकिब ने भी सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन से लेटेस्ट फोटोज शेयर थी, जिनमें दोनों एक-साथ पोज देते नजर आए थे। सामने आई फोटोज में दोनों की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है।
दोनों में से किसी ने नहीं किया रिएक्ट
बता दें कि इसके ना सिर्फ रचित बल्कि इसके पहले हुमा डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर मुद्दसर अजीज के संग रिलेशन में रह चुकी हैं। दोनों ने एक-दूसरे को तीन तक डेट किया। इसके बाद साल 2022 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थी। यहां आपको देते हैं कि हुआ और रचित के डेट करने की बस खबरें आ रही हैं। दोनों को साथ में देखकर बस कयास लगाए जा रहे हैं। रचित और हुआ दोनों में से किसी ने भी इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें- Koffee With Karan season 9 पर बड़ा अपडेट, करण जौहर के फैंस को निराश करेगी ये न्यूज
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
55 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines