फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर शो ‘द ट्रेटर्स’ इन दिनों जमकर सुर्खियों में बने हुआ है। दर्शकों को शो खूब पसंद आ रहा है और फैंस इसको लेकर एक्साइटेड भी हैं। करण के इस शो के छह एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। शो में तीन ट्रेटर्स बनाए गए, जिसमें से एक बाहर हो चुका है। इन तीनों ट्रेटर्स में से एक ट्रेटर्स पूरव झा भी हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं पूरव झा?
कौन हैं पूरव झा?
ट्रेटर पूरव झा की बात करें तो वो 23 साल के एक बेहद पॉपुलर यूट्यूबर हैं। पूरव एक कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। लोग उन्हें ‘इंडियाज ह्यूमन AI’ के नाम से भी पहचानते हैं। पूरव की बात करें तो साल 2002 में 11 अगस्त को पूरव का जन्म हुआ था। बिहार के मिथिला के मधुबनी जिले में पूरव का जन्म हुआ था। हालांकि, पूरव दिल्ली में पले-बड़े हैं। दिल्ली के भारत पब्लिक स्कूल से पूरव ने अपनी पढ़ाई शुरू की थी और साल 2020 में उन्होंने अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की है। अब पूरव अपनी मेहनत से खूब पॉपुलर हो चुके हैं।
‘ट्रेटर’ बन धोखा दे रहे पूरव
इसके अलावा अगर पूरव की बात करें तो पूरव इन दिनों करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ में बतौर ‘ट्रेटर’ नजर आ रहे हैं। पूरव अपने शातिर दिमाग को यूज करके इस गेम को खेल रहे हैं और हर एक कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। दर्शकों को पूरव का गेम बेहद पसंद आ रहा है और लोगों ने उनकी तारीफ भी है। साथ ही फैंस उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं पूरव
बता दें कि पूरव झा को इंस्टाग्राम पर 6M लोग फॉलो करते हैं। पूरव को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिलता है और उनके रील्स पर भी मिलियंस में व्यूज आते हैं। लोग उनके वीडियो को काफी पसंद करते हैं। पूरव सोशल मीडिया पर जानी-मानी हस्तियों के लुक को रिक्रिएट करते हैं। उनके लुक इतने कमाल के होते हैं कि इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाते हैं।
वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं पूरव
पूरव के रिक्रिएट लुक की बात करें तो उन्होंने अब तक रैपर हनी सिंह, डॉली चायवाला और ध्रुव राठी जैसी कई हस्तियों के लुक को रिक्रिएट किया है। उनके इन वीडियोज को इंटरनेट पर खूब प्यार मिला है और यूजर्स ने उनके लुक पर खूब प्यार भी लुटाया है। इसके अलावा पूरव ‘इश्क नेक्स्ट डोर’ और ‘कैंपस डायरीज’ सहित कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- गरीबी, पॉवर और धोखे की दुनिया में भरोसे को जिंदा रखती है Kuberaa, पढ़ें फिल्म का रिव्यू
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
43 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines