Who is Prashant Rai: दो महीने पहले अहमदाबाद में एयर इंडिया फ्लाइट 171 के साथ हुआ हादसा अभी भी लोगों के जहन से निकला नहीं है। इस दर्द से अभी भी लोग उबर नहीं पाए हैं कि इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आ गया, जिसने इन जख्मों को फिर से हरा कर दिया। इंटरनेट पर एक लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो वायरल हो रहा है, जो अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बनाया गया है। वीडियो को किसने बनाया है? आइए जानते हैं…
कौन हैं प्रशांत राय?
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर वीडियो बनाने वाले कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर एक्टर और प्रोड्यूसर प्रशांत राय हैं। प्रशांत राय के इंस्टाग्राम पर इस गाने से जुड़ी कई पोस्ट मौजूद हैं। प्रशांत की इंस्टाग्राम प्रोफाइल की मानें तो वो वॉल स्ट्रीट एआई डेटा साइंस इंजीनियर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 15.3K लोग फॉलो करते हैं। प्रशांत राय का जन्म झारखंड में हुआ है, लेकिन वो यूएस में रहते हैं।
गाने का नाम क्या?
वहीं, अगर उनके नए म्यूजिक वीडियो की बात करें तो इस गाने का नाम ‘प्यार दा रंग’ है और इसके वीडियो में अहमदाबाद प्लेन क्रैश की झलक दिखाई गई है और ये एक सेड गाना है। बता दें कि इस गाने को AI की मदद से बनाया गया है। गाने को प्रशांत ने अपने प्रोडक्शन न्यूयॉर्क पिक्चर के बैनर तले बनाया है। हालांकि, इसको लेकर अब प्रशांत को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
कब रिलीज होगा गाना?
वहीं, अगर गाने की रिलीज की बात करें तो इसे 2 दिन बाद 23 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। अभी इसके टीजर सामने आए हैं। प्रशांत ने पहली बार ऐसा नहीं किया है बल्कि वो इसके पहले भी इस तरह के विवादित वीडियो बना चुके हैं, जिसमें पहलगाम अटैक को लेकर हुआ ऑपरेशन सिंदूर भी शामिल है। अब देखने वाली बात होगी कि इस गाने के रिलीज होने के बाद यूजर्स किस तरह से रिएक्ट करते हैं?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में WWE के इस स्टार की हो सकती है व्लाइड कॉर्ड एंट्री, धूम मचाएगा नया सीजन
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
18 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
46 mins ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
23 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines