Who is Pranit More: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई नया बवाल देखने को मिलता ही रहता है. इन दिनों इंटरनेट पर ‘370 रुपये बिरयानी’ विवाद चर्चा में हैं. इस बीच अब प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है. प्रणित मोरे के इंस्टाग्राम डीएक्टिवेट करते ही अब लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं प्रणित मोरे?
कौन हैं प्रणित मोरे?
प्रणित मोरे की बात करें तो प्रणित मोरे एक पॉपुलर भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन, डिजिटल इन्फ्लुएंसर और रेडियो जॉकी (RJ) हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें ‘महाराष्ट्रीयन भाऊ’ के नाम से जाना जाता है. इसी के साथ प्रणित मोरे बिग बॉस के भी कंटेस्टेंट रह चुके हैं. हाल ही में उनके कॉमेडी शो का एक क्लिप सामने आया, जिससे इंटरनेट पर बवाल मच गया.
क्या है विवाद?
दरअसल, प्रणित मोरे के शो में एक लड़का आया था. इस लड़के ने ऐसा बयान दिया कि इंटरनेट पर बवाल ही मच गया. लड़के ने वीडियो में खुद को कूल दिखाने के लिए महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की और इस दौरान प्रणित मोरे ने भी उनकी बातों का पूरा लुत्फ लिया. जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर आया, तो वायरल हो गया और प्रणित मोरे भी लोगों के निशाने पर आ गए.
इंस्टाग्राम अकाउंट किया डीएक्टिवेट
इस बीच अब जानकारी है कि प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया है. प्रणित का ये कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब वो चारों ओर आलोचनाओं से घिरे हुए हैं. हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगी है, लेकिन फिर भी इंटरनेट पर चर्चा जारी है.
लड़के को खोनी पड़ी नौकरी
घटना के बाद प्रणित मोरे और टिप्पणी करने वाले लड़के को तगड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं बल्कि लड़के को तो अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा. वहीं, अगर प्रणित की बात करें तो देखने वाली बात होगी कि अब मोरे कब इंस्टाग्राम पर वापसी करते हैं? इसका पता समय के साथ ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 24 मिनट की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर किया ‘ब्लास्ट’, 18 करोड़ में बनी मूवी ने कमा डाले 58 करोड़
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines