Pakistani Youtuber Viral Video: इन दिनों पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर सार उर रहमान उर्फ डकी और उनकी पत्नी आरूब जटोई हर तरफ सुर्खियों में बने हुए हैं। अब भई मामला ही इतना सेंसिटिव है कि हर तरफ कपल की चर्चा हो रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर यूट्यूबर की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आरूब बिना कपड़ों के नजर आ रही हैं।
कौन हैं सार उर रहमान उर्फ डकी?
सार उर रहमान पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनको पसंद करते हैं। डकी की पत्नी आरूब जटोई भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। साथ ही वो अपने पति संग व्लॉगिंग भी करती हैं। फैंस को कपल का काम खूब पसंद आता है, लेकिन इन दिनों कपल के साथ कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है और दोनों चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
क्या बोला कपल?
सोशल मीडिया पर कपल के रिएक्शन का जो वीडियो सामने आया है, उसमें रहमान कहते नजर आ रहे हैं कि इस वीडियो से उनका कोई ताल्लुक नहीं है। फिर उनकी पत्नी कहती हैं कि इस वीडियो के जरिए मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि, जो मेरे साथ हुआ है वो तो हो गया है। मेरी ये दुआ है कि आगे किसी की बहन, बेटी, मां किसी के साथ भी ऐसा ना हो। मेरे पिछले 24 घंटे बहुत ही कठिन थे। वो सिर्फ मैं जानती हूं कि कैसे बीते हैं।
विवादों से रहमान का पुराना नाता
बता दें कि वैसे तो विवादों से रहमान का पुराना नाता रहा है। अक्सर किसी ना किसी वजह से यूट्यूबर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इन दिनों रहमान इस घटना से परेशान हैं और जिसने ये किया है उसकी तलाश कर रहे हैं। बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब डीपफेक के जरिए किसी का इस तरह का वीडियो सामने आया है। पहले भी इस तरह की बातें सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें- T20 WC 2024: टीम इंडिया के लिए Amitabh Bachchan का स्पेशल मैसेज
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
12 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
13 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
15 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
15 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
18 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines