Who is Neelam Upadhyaya: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए इंडिया आई हुई हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में चल रही हैं और पूरे सोशल मीडिया पर चोपड़ा फैमिली की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं। हर कोई होने वाले दूल्हा और दुल्हन के बारे में जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पीसी की होने वाली भाभी कौन हैं?
कौन हैं नीलम उपाध्याय?
प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी की बात करें तो उनका नाम नीलम उपाध्याय है। नीलम उपाध्याय की बात करें तो वो भी प्रियंका की तरह की एक फिल्म एक्ट्रेस हैं। साल 1993 में में 5 अक्टबूर को नीलम उपाध्याय का जन्म हुआ था और वो तमिल और तेलूगु फिल्मों में काम करती हैं। जी हां, नीलम उपाध्याय साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्टिंग के मामले में दोनों होनों वाली ननद-भाभी एक-दूसरे को टक्कर देती हैं।
नीलम और सिद्धार्थ की शादी
इन दिनों सिद्धार्थ और नीलम अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सिद्धार्थ और नीलम में शादी में प्रियंका चोपड़ा भी अपने काम-काज से छुट्टी लेकर शरीक हुई हैं। अपने इंस्टाग्राम पर पीसी ने अपने भाई की शादी की रस्मों की फोटोज और वीडियो शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ना सिर्फ प्रियंका बल्कि उनके ससुराल वाले भी इस शादी में शरीक होने के लिए भारत आए हुआ हैं। हालांकि, अभी तक निक जोनस इंडिया नहीं आए हैं। देखने वाली बात होगी कि क्या निक इस शादी में शामिल होंगे या नहीं?
डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे नीलम और सिद्धार्थ
नीलम और सिद्धार्थ की बात करें तो प्रियंका ने खुद उनके बारे में बात करते हुए कहा था कि दोनों एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। साल 2024 अप्रैल में दोनों का रोका हुआ था और फिर अगस्त में दोनों ने सगाई की थी। वहीं, अब नीलम और सिद्धार्थ शादी करके हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। दोनों के चेहरे पर शादी की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है।
7 या 8 फरवरी को होगी शादी
वहीं, अगर दोनों की शादी की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि कपल की शादी 7 या 8 फरवरी को होगी। हालांकि, अभी तक परिवार की ओर से कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है। ऐसे में कहना मुश्किल है कि नीलम और सिद्धार्थ की शादी कौन-सी डेट को होगी, लेकिन दोनों की शादी की रस्में जोरों-शोरों से चल रही हैं।
यह भी पढ़ें- Ayesha Khan फैन की हरकत से हुईं ‘अनकंफरटेबल’, एक्ट्रेस के करीब जाता दिखा शख्स
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines