Who Is Miss Universe 2023 Sheynnis Palacios: सिर्फ 18 साल की थी और बहुत एंग्जायटी होती थी। इतनी घुटन महसूस होती थी कि खुद को मारने लगती थी। अपने बाल नोंचने लगती थी। मुझे तो कोई संभाल नहीं पाया, लेकिन जब मैंने किसी तरह खुद को उन हालातों से बाहर निकाला तो उन लोगों के लिए कुछ करने का प्रण लिया, जो एंग्जायटी और डिप्रेशन के चलते मौत तक का रास्ता अपना लेते हैं। मैंने जर्नलिज्म किया है और ऑडियो विजुअल प्रोडक्शन से जुड़ी हूं। साथ ही एंग्जायटी और डिप्रेशन से ग्रस्त रहने वाले लोगों के लिए काम करती हूं। यह कहानी है उस लड़की Sheynnis Palacios की जो आज Miss Universe 2023 चुनी गई और पूरी दुनिया की नजरें जिस पर हैं। Sheynnis ने खुद इवेंट के दौरान एक इंटरव्यू देते हुए यह जानकारी दुनिया के साथ शेयर की।
खिताब जीतने वाली निकारागुआ की पहली महिला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 साल की Sheynnis Palacios आज 19 नवंबर को 72वीं ब्रह्मांड सुंदरी बनीं। अल साल्वाडोर में हुए मिस यूनिवर्स 2023 इवेंट में उन्होंने यह खिताब जीता और वे निकारागुआ की पहली महिला है, जिन्होंने यह खिताब जीता। दिलचस्प बात यह है कि मिस यूनिवर्स बनने वाली इंडियन बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के जन्मदिन पर Sheynnisने मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब जीता। उन्हें मिस यूनिवर्स 2022 (R’Bonney Gabriel) ने ताज पहनाया। देश के राष्ट्रीय ध्वज में नीला रंग शामिल है, इसलिए उन्होंने अपने देश को समर्पित नीले रंग के कैप के साथ व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना, जिसमें Sheynnis काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विनर बनते ही Sheynnis काफी इमोशनल हो गई थीं।
अपने परिवार, स्पेशली मां के काफी करीबीं शेन्निस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Sheynnis Palacios का जन्म साल 2000 में हुआ। वे जर्नलिज्म का कोर्स कर चुकी हैं। वे स्पोर्ट्स लवर हैं। वे अपनी यूनिवर्सिटी की वॉलीबॉल टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे अपने परिवार और स्पेशली अपनी मां के काफी करीब हैं। इंस्टाग्राम पर अकसर अपने फैमिली फोटो और वीडियो वे शेयर करती हैं। Sheynnis Palacios ने साल 2016 में सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया। उन्होंने मिस टीन निकारागुआ 2016 का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड निकारागुआ 2020 जीत चुकी हैं। 2022 में सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में हुए मिस वर्ल्ड 2021 इवेंट में अपने देश को रिप्रजेंट कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
3 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
20 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
21 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines