Who is Medha Rana: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म में अब पहली हीरोइन की एंट्री हो चुकी है। फिल्म में मेधा राणा बतौर पहली एक्ट्रेस चुनी गई हैं। मेधा राणा का नाम सामने आते ही सभी उनके बारे में जानना चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं मेधा राणा?
कौन हैं मेधा राणा?
मेधा राणा की बात करें तो उनके बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन सुनने में आया है कि वो बेंगलुरु की रहने वाली हैं। मेधा गुरुग्राम में पली-बड़ी हैं। जब मेधा महज 16 साल की थी, तभी से उन्होंने मॉडलिंग शुरु कर दी थी। मेधा हमेशा से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देख रही थी। साल 2014 में उन्होंने मार्केटिंग इंटर्न के तौर पर काम किया।
आर्मी फैमिली से आती हैं मेधा
इसके अलावा अगर मेधा की बात करें तो मेधा की उम्र 25 साल बताई जा रही है। साल 1999 में 25 दिसंबर को मेधा का जन्म हुआ था। मेधा के परिवार की बात करें तो वो आर्मी फैमिली से आती हैं। इसके अलावा अगर मेधा के इंस्टाग्राम पर नजर डाले तो उनके 186K फॉलोअर्स हैं और वो एक आर्टिस्ट हैं। मेधा को उनके फैंस बेहद प्यार करते हैं और उनके आने वाले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से डेब्यू
बता दें कि मेधा राणा इसके पहले भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से वो पर्दे पर डेब्यू करेंगी। मेधा के लिए ये एक बड़ा मौका है, जब वो खुद को साबित कर सकती हैं। फिल्म में मेधा वरुण धवन की वाइफ के रोल को निभाएंगी। वहीं, अगर मेधा के पहले के काम की बात करें तो उन्होंने अरमान मलिक के म्यूजिक वीडियो ‘बरसात’ में काम किया है। इस म्यूजिक वीडियो के लिए मेधा की खूब तारीफ भी हुई थी। इसके अलावा उन्होंने कैडबरी, ट्रेसेमे और लेंसकार्ट जैसे पॉपुलर ऐड्स भी किए हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के सेट पर नजर आए Apoorva, Purav और Khushi, उड़ी अफवाहें सच या झूठ?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines