Bigg Boss 16 Winner: कौन हैं MC Stan, कैसे मिली पहचान? जानें रैपर के जीवन से जुड़ी खास बातें

Bigg Boss 16 Winner MC Stan

Bigg Boss 16 Winner MC Stan

Bigg Boss 16 Winner MC Stan: ‘बिग बॉस 16’ को चार महिने के लंबे सफर के बाद उसका विनर मिल गया है। देर शाम सलमान खान ने शो के विजेता की घोषणा की और एमसी स्टेन को ‘बिग बॉस 16’ का विनर घोषित किया। स्टेन के विनर बनते ही सोशल मीडिया पर शो के बारे में बातें होने लगी और सभी तरह-तरह की बातें करने लगे।

साथ ही शिव ठाकरे रनर-अप के रूप में रहे हैं। फिनाले के आखिर तक सब कयास लगा रहे थे कि इस बार ‘बिग बॉस 16’ के विनर शिव ठाकरे या प्रियंका होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एमसी स्टेन ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।

कौन हैं टूपक? (एमसी स्टेन)

मशहूर रैपर एमसी स्टेन का जन्म 30 अगस्त 1999 को महाराष्ट्र के पुणे में एक मुस्लिम गरीब परिवार में हुआ था। एमसी स्टेन का असली नाम अल्ताफ सेख है और लोगों के बीच टूपक (Tupac) के नाम से मशहूर है। एमसी स्टेन का पालन पोषण पुणे के ताड़ीवाला रोड के एक मोहल्ले में हुआ था।

एमसी स्टेन ने कहां पढ़ाई की है?

स्टेन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पुणे शहर से ही पूरी की है, लेकिन एमसी स्टेन को बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ गाना गाना और रैप करने का भी बहुत शौक था। इसलिए धीरे-धीरे स्टेन का ध्यान पढ़ाई से हटने लगा और उनकी गाने और रैप में दिलचस्पी बढ़ने लगी। बता दें कि जब स्टेन 12 साल के थे, तो कव्वाली गाते थे।

रैपर ने कभी नहीं हारी हिम्मत

साथ ही स्टेन के पास पैसे की भी कमी थी, तो इसके कारण उनकी कई रातें सड़को पर भी बीती हैं। स्टेन पहले से ही अतरंगी पहनावा पहनते थे, जिसके कारण उनके रिश्तेदार उन्हें ताना मारते थे और इस वजह से वह कई बार तो अपनी मां से मार भी खाते थे। लेकिन स्टेन ने कभी हिम्मत नहीं हारी और एक मशहूर रैपर बनकर दिखाया और आज सभी स्टेन की तारीफ करते हैं।

पहले गाने को मिले 21 मिलियन से भी अधिक व्यूज 

पहली बार साल 2018 में एमसी स्टेन का पहला गाना ‘बाटा’ जब यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, तो वह रातों-रात सुपरस्टार बन गए। इस वीडियो पर लगभग 21 मिलियन से भी अधिक व्यूज आए थे। एमसी स्टेन ने अपनी लाइफ में बहुत कुछ देखा है, इसके बाद स्टेन ने एक के बाद एक गाने दिए, जो कॉफी पसंद किए गए। साल 2020 में एमसी स्टेन के सॉन्ग तड़ीपार से उनकी जिंदगी बदल गई। ऐसा कहा जाता है कि यह गाना उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ, जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई।

‘बिग बॉस 16’ के विनर बने एमसी स्टेन 

इसके बाद एमसी स्टेन ने टीवी के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 16’ में एक कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया और शो में एंट्री को साथ ही स्टेन ने अपनी कई बातों से सलमान खान को इंप्रेस किया और अपने स्टाइल और बातों से जनता का दिल जीता। अब एमसी स्टेन ‘बिग बॉस 16’ के विनर बन चुके हैं और सोशल मीडिया पर हर कोई स्टेन के बारे में बातें कर रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ