Taapsee Pannu-Mathias Boe: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी की है। कपल की शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर अभी भी छाए हुए हैं। इस बीच अब अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी अपनी शादी की अनाउंसमेंट कर दी है। जी हां, तापसी पन्नू बहुत जल्द अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं तापसी के होने वाले दूल्हे राजा?
कौन हैं Mathias Boe?
रिपोर्ट्स की मानें, तो अभिनेत्री तापसी पन्नू और उनके बॉयफ्रेंड Mathias Boe बीते 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लंबे टाइम तक साथ रहने के बाद अब दोनों ने शादी का फैसला ले लिया है। बता दें कि मैथियास बो (Mathias Boe) डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन प्लेयर हैं। साल 2015 में मैथियास बो ने यूरोपीय खेलों में गोल्ड मेडल को अपने नाम किया था।
बैडमिंटन प्लेयर हैं मैथियास बो
इतना ही नहीं बल्कि साल 2012 और साल 2017 में मैथियास बो यूरोपीय चैंपियन भी रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा मैथियास बो समर ओलंपिक (साल 2012) में भी सिल्वर मेडल जीतकर पॉपुलर हुए थे। साल 2013 में ही तापसी और मैथियास एक-दूसरे ये मिले थे और तभी से दोनों का रिश्ता शुरू हुआ था।
मार्च में शादी करेंगे तापसी और मैथियास
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अगले महीने यानी मार्च में अपने बॉयफ्रेंड Mathias Boe संग शादी करने वाली हैं। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन तापसी और Mathias की शादी की खबरें जोरों पर हैं। इतना ही नहीं बल्कि तापसी और मैथियास की शादी को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों बेहद प्राइवेट तरीके से शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस शादी में बी-टाउन सेलेब्स तक भी शामिल नहीं होंगे।
दो तरीकों से होगी तापसी और मैथियास की शादी
कहा जा रहा है कि तापसी और मैथियास की शादी को दो तरीकों से किया जाएगा। पहले कपल सिख रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेगा और इसके बाद ईसाई रीति रिवाज के साथ तापसी और मैथियास दूसरी शादी करेंगे। फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। कपल के चाहने वाले उन्हें जल्द ही शादी के लिबाज में देखना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Sidhu Moosewala की मंगेतर Amandeep Kaur? जिन्होंने सिंगर की मौत पर खाई जो कसम, आज भी उसपर कायम
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines