Pop Icon Madonna Boyfriend Akeem Morris: अमेरिकन सिंगर और पॉप आइकन मैडोना और उनके नए बॉयफ्रेंड अकीम मॉरिस इन दिनों लाइमलाइट में हैं। दोनों इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 65 साल की मैडोना ने हाल ही में अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। उनके बॉयफ्रेंड अकीम 28 साल के यानी मैडोना से करीब 37 साल छोटे हैं। इस वजह से ये कपल काफी चर्चाओं में है। दोनों की मुलाकात साल 2022 में एक पेपर मैगजीन शूट के दौरान हुई थी जिसके बाद दोनों के बीच प्यार की पतंग उड़ने लगी थी।
मैडोना और अकीम के बीच 37 साल का अंतर
मैडोना का अकीम के साथ रिलेशनशिप इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि दोनों की उम्र के बीच 37 साल का अंतर है। हालांकि इसका असर इनके रिश्ते पर नहीं पड़ा है। इसी हफ्ते, इस कपल को इटली के खूबसूरत शहर पोर्टोफिनो में एक साथ देखा गया। मैडोना जल्द ही अपना 66वां जन्मदिन मनाने वाली हैं और इस खास मौके पर अकीम भी उनके साथ रहेंगे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक मैडोना का जन्मदिन एक प्राइवेट सेरेमनी में सेलेब्रेट होगा, जिसमें अकीम भी शामिल होंगे।
2 साल तक रिश्ते को रखा सीक्रेट
गौरतलब है दोनों ने अपने रिश्ते को करीब 2 साल तक सीक्रेट रखा। दोनों को लेकर ये बात सामने आई है कि अकीम पहले से ही मैडोना की जिंदगी का हिस्सा थे। दोनों ने अगस्त 2022 में एक ही मैगजीन शूट में हिस्सा लिया था। पिछले काफी वक्त से मैडोना का नाम जोश पॉपर के साथ भी जोड़ा जा रहा था, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस रिश्ते में जरा भी सच्चाई नहीं थी।
जुलाई 2024 में मैडोना ने जब इंस्टाग्राम पर अकीम के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं तब जाकर उनके रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई। 4 जुलाई को न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाते हुए मैडोना ने अकीम के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं।
कौन हैं अकीम मॉरिस?
अकीम का जन्म 2 मई 1996 को जमैका में हुआ था और अब वो न्यूयॉर्क में रहते हैं। उन्होंने स्टॉनी ब्रुक यूनिवर्सिटी से साल 2014 से 2017 तक राजनीति विज्ञान और सरकारी विषय में डिग्री प्राप्त की है। विश्वविद्यालय के दौरान अकीम ने सॉकर में लक आजमाया और ओयस्टर बे यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के लिए फॉरवर्ड के तौर पर खेले।
अकीम की इंस्टाग्राम पोस्ट्स से उनके फैशन, पार्टी और लाइफस्टाइल के प्रति उनकी रुचि का पता चलता है। उनकी हाल की सेल्फी जो 25 जुलाई को पोस्ट की गई थी, उसे मैडोना ने लाइक किया है। पेपर मैगजीन परियोजना ‘मैडोना इज द वाइल्डेस्ट पार्टी फेवर’ में मैडोना और अकीम के फोटोशूट को शामिल किया गया है। ये शूट मैडोना के सेंट्रल पार्क में एक सरप्राइज रोलर डिस्को पार्टी के बाद हुआ था, जिसमें अकीम भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में कैसे बर्बाद होते हैं लोगों के करियर? कंगना रनौत ने किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines