Karsandas Mulji कौन हैं? जिन्होंने लड़ी महिलाओं के हक की लड़ाई

Who is Karsandas Mulji: कौन हैं महान सुधारक ‘करसनदास मूलजी’? जिन्होंने लड़ी महिलाओं के हक की लड़ाई और दिलाया आत्म-सम्मान। हालिया रिलीज फिल्म ‘महाराज’ में उनकी कहानी दिखाई गई है। आइए आपको बताते हैं इनके बारे में…

Karsandas Mulji

Karsandas Mulji

विज्ञापन

Who is Karsandas Mulji: आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘महाराज’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो 162 साल पुरानी कहानी है। दरअसल, जब कोई भी इंसान, इंसानियत भूलकर बस अपने बारे में सोचे और लोगों का शोषण करने लगे, तब कोई ना कोई मसीहा जरूर आता है। साल 1862 में जब धर्म और आस्था के नाम पर एक प्रथा ने महिलाओं का शोषण किया, तब सामने आए महान सुधारक ‘करसनदास मूलजी’। जी हां, वही करसनदास, जिन्होंने औरतों को उनका हक दिलाने के लिए अपनी हर एक चीज का त्याग किया। हालिया रिलीज फिल्म ‘महाराज’ में करसनदास की इसी कहानी को दिखाया गया है।

कौन थे Karsandas Mulji?

करसनदास मुलजी एल्फिंस्टन कॉलेज के पूर्व छात्र और गुजराती पत्रकार थे। करसनदास साहब स्वतंत्र विचारों वाले व्यक्ति थे और हमेशा सच्चाई की राह पर चलते थे। करसनदास मुलजी एलफिंस्टन कॉलेज के छात्र समाज द्वारा चलाई जाने वाली गुजराती ज्ञानप्रसारक मंडली (ज्ञान के प्रसार के लिए गुजराती सोसायटी) के सक्रिय सदस्य थे। साल 1851 में उन्होंने बतौर पत्रकार काम शुरू किया। हालांकि ये उनके लिए इतना आसान नहीं था। जब धर्म के नाम पर उन्होंने महिलाओं के साथ हो रही ज्यादती को देखा तो उन्होंने धर्म के ठेकेदारों को ही ललकार दिया और आखिर में जीत हालिस की।

विज्ञापन
Karsandas Mulji, junaid khan

Karsandas Mulji, junaid khan

करसनदास ने ऐसा क्या किया, जो आज भी लोग उनकी तारीफ करते हैं?

दरअसल, बात है उस जमाने की जब लोगों में आस्था के लिए विश्वास नहीं बल्कि अंधविश्वास हुआ करता था। धर्म के सौदागर अपनी दुकान चलाने के लिए औरतों को मोहरा बनाते थे और अपनी वासना को शांत करते थे। जब करसनदास ने देखा कि धर्म के नाम पर औरतों का शोषण किया जा रहा है, तो ये उन्हें हजम नहीं हुआ और उन्होंने इसके खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन

अंधविश्वास की लड़ाई

नतीजन एक इंसान अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने के लिए रणभूमि में अकेला खड़ा था और उसके सामने ना जाने कितनी चीजें ऐसी थी, जो उसे बार-बार झुका रही थी। हालांकि करसनदास ने कभी हार नहीं मानी और औरतों के हक की लड़ाई लड़ते रहे, जिससे ‘चरण सेवा’ जैसी कुप्रथाएं बंद हो गई और औरतों को मान-सम्मान से जीने का हक मिला।

करसनदास ने लड़ी महिलाओं के हक की लड़ाई

हालिया रिलीज फिल्म ‘महाराज’ में भी यही दिखाया गया कि जब करसन ने विधवा पुनर्विवाह, चरण सेवा और आस्था के लिए अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाई, तो कैसे अंहकार और जिद्द ने उन्हें ललकारा, लेकिन वो कभी पीछे नहीं हटे और अपनी लड़ाई जारी रखी। हालांकि इस लड़ाई में भले ही उन्होंने कई चीजों का सामना किया, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने करसन की मदद की और उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचने का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ