हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं करण धनक? जिनके प्यार में पड़ीं जिया शंकर, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

बिग बॉस ओटीटी 2 की फेम एक्ट्रेस जिया शंकर इन दिनों अपने मंगेतर को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में एक्ट्रेस ने मिस्ट्री मैन से सगाई कर ली है, जिसके बाद हर कोई उनके होने वाले पति के बारे में सर्च कर रहा है.

विज्ञापन
कौन हैं करण धनक?

टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर ने हाल ही अपने बॉयफ्रेंड करण धनक के साथ सगाई कर ली है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की है. इन फोटोज में जिया काफी सुंदर लग रही है और उन्होंने अपनी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की है. फोटो सामने आने के बाद हर कोई जिया शंकर के मंगेतर के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड नजर रहे हैं.

आप भी यह जिया शंकर के होने वाले हमसफर करण धनक के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी बेस्ट है, हम आपको इस खबर में एक्ट्रेस और उनके मंगेतर के बारे में बताएंगे.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 का सेट हुआ लीक, सलमान खान के शो में इन दो कंटेस्टेंट्स की एंट्री पर लगी मुहर?

विज्ञापन

जिया शंकर ने शेयर की सगाई की फोटोज

एक्ट्रेस ने फाइनली अपने रिश्ते को पब्लिकली (सार्वजनिक) अनाउंस कर दिया है और सगाई की तस्वीरें भी शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है. इस दौरान एक्ट्रेस ने लाइट येलो कलर का गाउन पहन रखा था, तो वहीं करण ने ऑफ वाइट कलर की शर्ट-पैंट पहन रखी थी. तस्वीर में दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे. इस तस्वीर में देखा जा सकते हैं कि करण ने जिया शंकर को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया है. तस्वीरें शेयर करते हुए जिया ने कैप्शन में लिखा, ‘शायद यह सच होता है कि जब प्यार मिलना होता है, तभी मिलता है. जब आप इसकी उम्मीद नहीं करते हैं. लेकिन भगवान ने सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया है. लेकिन यह आसान नहीं था, हालांकि, यह सब हो गया… हजारों किलोमीटर दूर होने के बाद भी तुमसे बात कर के घर जैसा एहसास होता था. यह सफर आसान नहीं था,  लेकिन हमने एक दूसरे को चुना. तुमने (करण धनक) मुझे वह प्यार दिया है, जिसका मैने जिंदगी भर इंतजार किया है.

जिया शंकर ने आगे लिखा, ‘ तुमने मुझे मुश्किल दौर में भी हंसाया है, तुमने हमेशा एयरपोर्ट पर विदाई के समय मुझे कसकर गले लगाया है. जैसे तुम्हारा दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो… आई लव यू, कारण

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘महाराजा’ और ‘दृश्यम’ से भी ज्यादा भौकाली है 6 एपिसोड की ये सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज, कहानी देख दहल जाएगा दिल

कौन हैं करण धनक?

वहीं करण धनक की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार वो अमेरिका बेस्ड बिजनेसमैन हैं और  खुद का हुक्का पार्लर भी चलाते हैं. दरअसल,  जिया और करण का रिश्ता उस वक्त चर्चा में आया था, जब उन्होंने एक साथ नया साल मनाया था. हालांकि, उस वक्त उनका चेहरा रिवील नहीं हुआ था. लेकिन अब एक्ट्रेस ने करण के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है और दोनों सगाई भी कर ली है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola