Jyothi Rai: अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी के प्राइवेट वीडियो लीक होने की खबरें सामने आती रहती हैं। हालांकि हर इंसान की अपनी एक अलग प्राइवेसी होती है, जिसका बने रहना बहुत जरूरी होता है, लेकिन कुछ लोग इसके भी दुश्मन बन जाते हैं। हाल ही में मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस ज्योति राय का प्राइवेट वीडियो लीक होने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है और फैंस में इसके लिए गुस्सा नजर आ रहा है।
कौन हैं ज्योति राय?
ज्योति राय की बात करें तो वो कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो अब टीवी में अपना जलवा दिखा रही हैं। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में ज्योति राय की अपनी एक अलग जगह है। ज्योति राय ना सिर्फ अपने काम बल्कि खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का ग्लैमर और उनकी अदाएं अक्सर ही फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी ज्योति राय का अपना अलग ही जलवा है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी नई-नई फोटोज से फैंस को अपडेट करती रहती हैं। एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पर भी ठीक-ठाक फॉलोइंग है और उन्हें 469K लोग फॉलो करते हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इंटरनेट पर ज्योति राय का प्राइवेट जैसे ही वायरल हुआ तो हंगामा मच गया। यूजर्स एक्ट्रेस के इंटीमेट सीन वाले वीडियो को देखकर हैरान रह गए। साथ ही फैंस में नाराजगी भी साफ नजर आ रही है और यूजर्स ने इस पर लीगल एक्शन लेने की सलाह भी दी है, जिन लोगों ने भी ये घटिया हरकत की है उनके खिलाफ कार्रवाई तो होनी चाहिए।
शख्स दे रहा धमकी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो वीडियो शेयर करने वाले ने एक्ट्रेस को धमकी भी दी है। जी हां, शख्स का कहना है कि वो ज्योति राय का पूरा वीडियो यूट्यूब पर शेयर करेगा। शख्स का कहना है कि अगर यूट्यूब पर उसके चैनल के एक हजार सब्सक्राइबर पूरे हो जाएंगे, तो वो ज्योति के पूरे वीडियो को अपलोड कर देगा। हालांकि ये सब कौन कर रहा है अभी इसके बारे में भी कोई खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस ने अभी तक जारी नहीं किया ऑफिशियल बयान
शख्स ने कथित वीडियो से कुछ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनको लेकर हंगामा मचा हुआ है। एक्ट्रेस की प्राइवेसी बहुत मायने रखती है और उनके फैंस ने पुलिस से इस मामले की जांच के लिए भी आग्रह किया है, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दिया है। देखने वाली बात होगी कि एक्ट्रेस के साथ इतनी घिनौनी हरकत करने वालों पर पुलिस कब कार्रवाई करेगी?
यह भी पढ़ें- Justin Bieber के घर गूंजेगी पहले बच्चे की किलकारी, प्रेग्रेंट हैं Hailey Bieber
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 mins agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 hr agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
20 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
21 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
23 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines