Who is Kadambari Jethwani: बीते कुछ दिनों से साउथ सिनेमा अपने काले-कारनामों के लिए चर्चा में बना हुआ है। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़ा नामों पर कीचड़ उछला है। इस मामले में अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी ने भी अपनी आवाज उठाई और उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर भी संगीन आरोप लगाए। हालिया अपडेट के अनुसार एक्ट्रेस के आरोपों के बाद अब आंध्र प्रदेश सरकार ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों से निलंबन के बाद अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ये कादंबरी जेठवानी हैं कौन? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
कादंबरी जेठवानी कौन हैं?
कादंबरी जेठवानी की बात करें तो वो साउथ की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। कादंबरी जेठवानी ना सिर्फ एक अभिनेत्री बल्कि एक क्वालिफाई डॉक्टर भी हैं। कादंबरी जेठवानी के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘साड्डा अड्डा’ से अपने करियर की शुरुआत की। कादंबरी ने हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी फिल्मों में अपने काम का जलवा दिखाकर लोगों का दिल जीता है। हालांकि इन दिनों एक्ट्रेस खुद के संग हुए मिसबिहेव को लेकर चर्चा में हैं।
IPS अधिकारियों पर संगीन आरोप
गौरतलब है कि इन दिनों कादंबरी जेठवानी इसलिए सुर्खियों में हैं क्योंकि उन्होंने तीन IPS अधिकारियों पर संगीन आरोप लगाए, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। कादंबरी ने अपनी शिकायत में राजनीतिक नेता और फिल्म निर्माता केवीआर विद्यासागर के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। एक्ट्रेस ने वाईएसआरसीपी शासन के दौरान शोषण की बात कही।
मेंटली और फिजिकली टॉर्चर
आईपीएस अधिकारियों पर भी एक्ट्रेस ने संगीन आरोप लगाए हैं। कादंबरी ने पुलिस अधिकारियों पर अपनी गैरकानूनी गिरफ्तारी और मिसबिहेव जैसे संगीन आरोप लगाए। साथ ही दावा किया कि उनको और उनके पेरेंट्स को तीन आईपीएस अधिकारियों ने करीब 40 दिनों तक हिरासत में रखा था। साथ ही उन्होंने मेंटली और फिजिकली टॉर्चर की भी बात कही है।
एक्ट्रेस के आरोप पर एक्शन
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है और उनकी कोई गलती नहीं थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जब उन्होंने उनकी शिकायत की तो उन्हें धमकी दी गई और अपनी शिकायत वापस लेने के लिए कहा गया। हालांकि अब एक्ट्रेस के आरोप पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक्शन लिया गया है।
यह भी पढ़ें- कैंसर से जूझ रही Hina Khan बनीं दुल्हन, वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई जान लें?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines