Who is Joseph Prabhu: साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक सामंथा रुथ प्रभु पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है और पूरी साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु (Joseph Prabhu) की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। इस बीच लोग जानना चाहते हैं कि आखिर जोसेफ प्रभु (Joseph Prabhu) कौन थे? आइए जानते हैं…
कौन थे जोसेफ प्रभु (Joseph Prabhu)?
सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु (Joseph Prabhu) की बात करें तो वो साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा के पिता था। जोसेफ प्रभु एक तेलुगु एंग्लो-इंडियन थे और उन्होंने निनेट प्रभु से शादी की, जो सीरियाई मलयाली थीं। जोसेफ और निनेट के तीन बच्चे हैं, जिसमें जोनाथ, डेविड और सामन्था हैं। बता दें कि इन तीनों में सबसे छोटी सामंथा रुथ प्रभु हैं, जो साउथ की टॉप एक्ट्रेस हैं।
Joseph Prabhu
सामंथा ने खुद दी पिता के निधन की जानकारी
जोसेफ प्रभु के निधन की जानकारी खुद उनकी बेटी यानी एक्ट्रेस सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। जी हां, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है और इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘जब तक हम दोबारा नहीं मिलते डैड।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इसके संग दिल टूटने वाली इमोजी भी शेयर की है। जैसे ही सामंथा का ये पोस्ट सामने आया, तो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया और हर कोई उन्हें सामंथा और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त करने लगा।
हर कोई कर रहा दुआ
सोशल मीडिया पर सभी सामंथा के पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है कि कैसे जोसेफ प्रभु का निधन हुआ है। सामंथा ने भी बस यही जानकारी दी है कि उनके पिता की मौत हो गई है और इसकी पीछे क्या वजह से इसको लेकर अभी भी कुछ सामने नहीं आया है। बता दें कि हाल ही में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु ने अमेरिकी टेलीविजन सीरीज, सिटाडेल के हिंदी स्पिन-ऑफ में काम किया है। वहीं, अब इस सीरीज का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर हुआ है। लोगों को ये खूब पसंद भी आ रही है और इसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- Rajat Dalal को लगेगा तगड़ा झटका, लेटस्ट वोटिंग ट्रेंड में वो बाहर, जिसे करना था सेव
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines