कौन हैं Janvee Gaurr? जिन्हें The Traitors में कराया जा रहा अकेला फील
Author: News24 हिंदी
Jun 20, 2025 06:52 PM IST
करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। दर्शकों को ये शो बेहद पसंद आ रहा है। अब तक शो के छह एपिसोड आ चुके हैं, जिनमें ‘ट्रेटर्स’ और ‘इनोसेंस’ ने कमाल का खेल खेला है। करण के इस शो की एक कंटेस्टेंट हैं जाह्नवी गौर, जो खूब चर्चा में हैं। शो में जाह्नवी गौर को लग रहा है कि उन्हें अकेला फील कराया जा रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला और वो कौन हैं?
कौन हैं जाह्नवी गौर?
जाह्नवी गौर की बात करें तो वो एक पॉपुलर सेलिब्रिटी टैरो कार्ड रीडर, एस्ट्रोलॉजर, साइकीक और स्पिरिचुअल कोच हैं। जाह्नवी गौर सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं और इस्टाग्राम पर जाह्नवी की बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। जाह्नवी गौर की बात करें तो इंस्टाग्राम पर जाह्नवी को 64.3K लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर जाह्नवी खूब एक्टिव भी रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी जाह्नवी के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।
View this post on Instagramविज्ञापन
जाह्नवी को कराया जा रहा अकेला फील
‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि जाह्नवी गौर अकेली बैठी हैं और शो के बाकी कंटेस्टेंट (अपूर्वा और लक्ष्मी) उनसे पूछते हैं कि आप यहां अकेली क्यों बैठी हैं? इस पर जाह्नवी गौर कहती हैं कि मैं अपनी बैटरी चार्ज कर रही हूं। मैंने अपनी लाइफ खुद ऐसे डिजाइन की है, जहां मैं दूसरों को प्लीज नहीं कर सकती। इसके बाद जाह्नवी गौर शांत बैठी नजर आती हैं।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, शो के कंटेस्टेंट कॉमेडियन हर्ष गुर्जर ने शुरू में जाह्नवी के टैरो कार्ड और एस्ट्रोलॉजी प्रोफेशन को ब्लैक मैजिक से जोड़ा था। हर्ष की इसी बात से जाह्नवी को लगा कि उन्होंने उनका मजाक उड़ाया है. जबकि हर्ष ने इस पर सफाई भी दी थी कि उन्होंने सिर्फ मजाक में ऐसा कहा और वो इस बात को सीरियसली ना लें। हालांकि, इसके बाद भी जाह्नवी को ये बेहद अपमानजनक लगा और यही से जाह्नवी ने खुद को बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग कर लिया था। इसके बाद से बाकी लोग भी जाह्नवी के इस बिहेवियर के बारे में बातें करने लगे थे।
यह भी पढ़ें- Purav Jha कौन हैं? जो Traitor बन दे रहे इनोसेंस को धोखा