Hania Aamir: गॉसिप गलियारों में एक तरफ जहां हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की खबरें जोरों पर हैं, तो दूसरी तरफ रैपर बादशाह संग पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के रिलेशनशशिप की चर्चा भी हो रही है। हालांकि बीते दिन हानिया ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी और इन खबरों की सच्चाई के बारे में बताया है, लेकिन इस बीच लोग जानना चाहते हैं कि आखिर हानिया आमिर कौन हैं? आइए आपको बताते हैं कि हानिया आमिर के बारे में…
कौन हैं हानिया आमिर?
हानिया आमिर की बात करें तो वो एक मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं, जो उर्दू टेलीविजन और फिल्मों में नजर आती हैं। हानिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कॉमेडी फिल्म जनान से की थी, जो साल 2016 में आई थी। इसके अलावा आमिर ने अपना टेलीविजन डेब्यू तितली से साल 2017 में किया था। इसके बाद वो रोमांटिक ड्रामा अना में नजर आई। साल 2017 में हानिया ने कॉमेडी फिल्म ना मालूम अफराद 2, युद्ध-युद्ध फिल्म परवाज है जुनून साल 2018 और साल 2020 रोमांटिक ड्रामा इश्किया में भी अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने मेरे हमसफर साल 2022 से भी खूब पॉपलुटैरी हासिल की है। इसके बाद वो मुझे प्यार हुआ था साल 2023 में नजर आई।
क्यों चर्चा में हैं हानिया?
बता दें कि कुछ टाइम पहले बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी ने हानिया के एक फोटो पर कमेंट किया, जिसकी वजह से हानिया खूब चर्चा में रहीं। वहीं, अब रैपर बादशाह संग हानिया का नाम जुड़ा तो अभिनेत्री इंटरनेट पर फिर से लाइमलाइट में आ गई। हालांकि हानिया ने बादशाह संग रिलेशन की खबरों को खारिज किया है। हानिया ने कहा कि मैं सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त हूं, लेकिन अगर मैं शादीशुदा होती तो शायद ऐसी अफवाह नहीं आती।
सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं हानिया
बता दें कि हानिया आमिर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ अक्सर एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट पोस्ट शेयर करती रहती हैं। लोगों को भी एक्ट्रेस की नई पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस हानिया के हर पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं और कमेंट्स के जरिए एक्ट्रेस की जमकर तारीफ करते हैं। बताते चलें कि हानिया की इंस्टाग्राम पर बड़ी फैन फॉलोइंग हैं और उन्हें 14M लोग फॉलो करते हैं।
यह भी पढ़ें- Hardik Pandya को पहली नजर में Natasa Stankovic से हुआ इश्क, लगाया गले, अनोखा प्रपोज
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
16 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
19 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
20 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines