Who Is Gulnaaz Khan: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना से होनी थी, लेकिन इस शादी को आखिरी मौके पर पोस्टपोन कर दिया गया. शादी को पोस्टपोन करने की वजह स्मृति के पिता की तबीयत खराब होना बताया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर पलाश की एक लड़की के साथ चैट वायरल हो गई, जिसके बाद पूरी कहानी बदल गई.
कौन हैं गुलनाज खान?
इसी के साथ अगर गुलनाज खान की बात करें तो गुलनाज खान मुंबई में रहने वाली एक कोरियोग्राफर हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 11 साल काम किया है, वो एक पेशेवर और बहुमुखी डांसर हैं. गुलनाज 2006 में बॉस्को सीजर की टीम में शामिल हुईं और अब भी उनके साथ काम कर रही हैं. गुलनाज खुद को एक सहायक कोरियोग्राफर, अभिनेत्री और जी-स्टार इवेंट प्लानर बताती हैं. वो 4 साल से ज्यादा समय से एक इवेंट प्लानर के रूप में काम कर रही हैं.
रेडिट पर सामने आया पोस्ट
पलाश और स्मृति की शादी विवाद में गुलनाज खान की एंट्री हो गई है. दरअसल, स्मृति और पलाश की म्यूजिक नाइट की कोरियोग्राफी बॉस्को सीजर की टीम ने की थी. इसलिए कई लोग टीम की एक सदस्य गुलनाज खान पर उंगली उठाने लगे हैं. हाल ही में एक रेडिट यूजर ने पोस्ट किया कि हमें कोरियोग्राफर मिल गया, पलाश ने गुलनाज खान के साथ धोखा किया.
इंटरनेट पर सवालों की बाढ़
रेडिट पर एक एक्स पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपलोड किया गया है, जिसमें कहा गया था कि बॉस्कोस टीम में महिला कोरियोग्राफर गुलनाज खान हैं, उन्हें संगीत के दिन कई वीडियो, शॉर्ट्स और रील्स में देखा गया था. हालांकि, अजीब बात ये है कि पलाश ने उन्हें कल अनफॉलो कर दिया. जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई तो लोगों ने गुलनाज के कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी और पूछा कि क्या ये आप थीं? गुलनाज़?
पलाश की चैट वायरल
एक कमेंट पर गुलनाज ने कहा कि हमने टीम इंडिया के एक्ट को कोरियोग्राफ किया था. गौरतलब है कि मामले में गुलनाज की एंट्री ऐसे समय में हुई है, जब कई तरह के सवाल चर्चा में हैं. बता दें कि पलाश की शादी पोस्टपोन होने के बाद एक लड़की के साथ उनकी चैट वायरल हुई, जिसके बाद इंटरनेट पर दावा किया जाने लगा कि पलाश ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया है. हालांकि, सच क्या है ये अभी सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें- Malaika Arora रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ हुईं स्पॉट, पैप्स को देख किया किनारा
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
21 mins agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
1 hr agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
2 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
14 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 days agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines