Who is Geetu Mohandas: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की रिलीज का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है. इस बीच फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास चर्चा में आ गई हैं. लोग गीतू मोहनदास के बारे में जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं गीतू मोहनदास?
कौन हैं गीतू मोहनदास?
गीतू मोहनदास की बात करें तो उनका जन्म 8 जून 1981 को कोच्चि, केरल में हुआ था. गीतू मोहनदास एक जानी-मानी फिल्म डायरेक्टर, राइटर और एक्ट्रेस हैं और वो खासतौर पर मलयालम सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. गीतू जब सिर्फ पांच साल की थीं, तभी उन्होंने मलयालम फिल्म ‘ओन्नू मुथल पूज्यम वारे’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.
फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला
इस फिल्म में गीतू के साथ साउथ सुपस्टार मोहनलाल भी नजर आए थे. गीतू ने ‘लाइफ इज ब्यूटीफुल’, ‘थेनकासी पट्टनम’ और ‘वालकन्नाडी’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके बाद साल 2004 में आई फिल्म ‘अकाले’ में उन्होंने बेहद शानदार काम किया और उन्हें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया.
डायरेक्शन की शुरुआत
इसके बाद साल 2009 में गीतू मोहनदास ने अपना प्रोडक्शन हाउस ‘अनप्लग्ड’ शुरू किया. इसी साल उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘केल्कुन्नुंडो’ से अपने डायरेक्शन की शुरुआत की थी. खास बात ये रही कि इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद साल 2013 में गीतू मोहनदास ने अपनी पहली फीचर फिल्म ‘लायर्स डाइस’ डायरेक्ट की थी.
ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की ऑफिशियल एंट्री
गीतू की इस फिल्म को देश और विदेश में बेहद पसंद किया गया था. इस फिल्म ने इतना शानदार परफॉर्म किया था कि उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले और ये 87वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की ऑफिशियल एंट्री भी थी. इसके बाद साल 2019 में गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म ‘मूथोन’ रिलीज हुई थी और इसका वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था.
फिल्म ‘टॉक्सिक’
अब गीतू अपनी मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसमें यश के अलावा कियारा अडवाणी, नयनतारा, हुमा क़ुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- कौन था Bagheera? जिसके निधन से गम में Junior NTR, एक्टर बोले- तुम्हारी गैरमौजूदगी एक ऐसी…
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines