Neetu Kumar
Read More
Swara Bhaskar Marriage: बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। एक के एक बाद एक बॉलीवुड सितारे सात फेरे ले रहे हैं। इस फेहरिस्त में अब स्वरा भास्कर का नाम भी जुड़ गया है। 34 साल की स्वरा ने सोशल एक्टिविस्ट और समाजवादी पार्टी के लीडर फहाद जिरर अहमद से शादी की है।
स्वरा और फहाद ने कोर्ट मैरिज किया है और दोनों शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। स्वरा और उनके पति फहाद की कोर्ट से बाहर आते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लाल रंग की साड़ी, मांग में टीका और फूलों की माला पहने स्वरा पति का हाथ थामे दिख रही हैं।
और पढ़िए – Swara Bhasker ने बॉयफ्रेंड फहाद अहमद के साथ की कोर्ट मैरिज, देखें वीडियो
View this post on Instagram
स्वरा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें फहाद संग अपनी पहली मुलाकात को दिखाया है। दोनों राजनैतिक रैलियों में साथ-साथ दिखाई दे रहे हैं। स्वरा ने ये भी बताया है कि कैसे इन रैलियों के पहली सेल्फी ली। स्वरा और फहाद के बीच WhatsApp पर कैसी बातें होती थी, ये भी उन्होंने शेयर किया है।
और पढ़िए – Sidharth-Kiara Car Collection: इन लग्जरी कारों के दिवाने हैं सिड-कियारा, देखें कपल का कार कलेक्शन
एक्ट्रेस ने वो चैट भी शेयर किया, जब फहाद ने उन्हें अपनी बहन की शादी में इनवाइट किया था। इस पर स्वरा ने कहा था कि मैं शूट की वजह से बिजी हूं। नहीं आ पाऊंगी दोस्त। कसम है, तुम्हारी शादी में जरूर आऊंगी। वीडियो के जरिए स्वरा ने भी ये भी बता दिया कि कोर्ट मैरिज की अर्जी उन्होंने 6 जनवरी 2023 को दी थी और करीब 40 दिनों बाद दोनों लीगली पति-पत्नी बन गए हैं। अर्जी दाखिल करते वक्त स्वरा फहाद के मम्मी-पापा के सामने रोती हुई दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
स्वरा भास्कर के पति फहाद समाजवादी पार्टी के नेता हैं और महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की शाखा से जुड़े हैं। 2 फरवरी 1992 को पैदा हुए फहाद अपनी पत्नी स्वरा से उम्र मे दो साल छोटे हैं। उत्तर प्रदेश के रहने वाले फहाद ने अलीगढ़ युनिवर्सिटी से पढ़ाई की और वहां छात्र नेता भी रहे। कॉलेज की पढ़ाई के बाद वो सोशल वर्क से जुड़ गए और फिर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली।
स्वरा भास्कर की जिंदगी में फहाद से पहले राइटर हिमांशु शर्मा थे। दोनों ने अपनी लव स्टोरी को ऑफिशियल कर रखा था, लेकिन 5 साल की डेटिंग के बाद साल 2019 में हिमांशु और फराह का ब्रेकअप हो गया। स्वरा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रांझणा, तनु वेड्स मनु, वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में वो दमदार रोल कर चुकी हैं। पिछले दिनों उनकी बेवसीरीज ‘चार यार’ रिलीज हुई थी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।