Who is Emma Heesters: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ का जादू सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश तक देखने को मिल रहा है। ‘सैयारा’ का टाइल ट्रैक हर ओर छाया हुआ है। हर कोई इस गाने पर रील बनाता और इसे गुनगुनाता नजर आ जाता है। इस बीच एक मशहूर विदेशी सिंगर ने भी इस गाने को अपनी आवाज में गाया है। ये विदेशी सिंगर कोई और नहीं बल्कि एम्मा हीस्टर्स (Emma Heesters) हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन हैं Emma Heesters?
एम्मा हीस्टर्स की बात करें तो वो डच की मशहूर सिंगर और टीवी पर्सनॉलिटी हैं। एम्मा हीस्टर्स ने हाल ही में फिल्म ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज में गाकर एक रील शेयर किया है। एम्मा हीस्टर्स के इस वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। ना सिर्फ फिल्म ‘सैयारा’ बल्कि एम्मा कई हिंदी गानों को अपनी आवाज में गा चुकी हैं और उनके वीडियोज पर मिलियंस में व्यूज आते हैं।
हिंदी गानों के रील्स पर मिलियंस में व्यूज
फिल्म ‘सैयारा’ के टाइलट ट्रैक से पहले एम्मा ने ‘स्त्री 2’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘आई नहीं’ को अपनी आवाज में गाया था। एम्मा के इस वीडियो को 21.9 मिलियन लोगों ने देखा था। इसके अलावा एम्मा ने फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने ‘ऊं अंटावा’ को भी अपनी आवाज में गाया है। इस गाने को 28.3 मिलियन लोगों ने देखा है। इसके अलावा भी एम्मा कई पॉपुलर फिल्मों के गानों को अपनी आवाज में गा चुकी हैं।
कैंसर का सामना कर चुकी हैं एम्मा
एम्मा हीस्टर्स की लाइफ भी आसान नहीं रही है। कुछ ही दिनों पहले एम्मा ने कैंसर से जंग जीती है। साल 1996 में जन्मी एम्मा सिर्फ 29 साल की है। इतनी छोटी उम्र में एम्मा कैंसर जैसी बीमारी का सामना कर चुकी हैं। एम्मा का जन्म 8 जनवरी को हुआ था। एम्मा की इंस्टाग्राम पर बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें 2.2M लोग फॉलो करते हैं।
2014 में शुरू किया था करियर
इसके अलावा अगर एम्मा के करियर पर नजर डाले तो एम्मा ने अपना म्यूजिक करियर साल 2014 में शुरू किया था। साल 2022 अगस्त में यूट्यूब पर उनके 5.77 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। एम्मा ने अपने दम पर खुद की अपनी एक अलग पहचान बनाई है और वो दुनियाभर में पॉपुलर हैं। इंडिया में भी एम्मा को लोगों का खूब प्यार मिलता है।
यह भी पढ़ें- अहान-अनीत नहीं ये पॉपुलर कपल था Saiyaara की पहली पसंद, विक्रम-डिंपल बन जीत चुके हैं दिल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines