Who is Eisha Singh, Bigg Boss 18, Salman Khan: बिग बॉस 18 ग्रैंड प्रीमियर आज होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट की कंफर्म लिस्ट भी सामने आ गई है। इस बार कई ऐसे नाम सामने आए हैं, जिनके बारे में लोग जानना चाहते हैं। इस कड़ी में ईशा सिंह का नाम भी शामिल है। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट की कंफर्म लिस्ट सामने आई है, जिसमें ईशा सिंह का भी नाम शामिल है। ऐसे में जाहिर है कि लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। आइए बताते हैं कि कौन हैं ईशा सिंह?
बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट ईशा सिंह कौन?
सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में नजर आने वाली ईशा सिंह कोई और नहीं बल्कि हिंदी टेलीविजन की कमाल की एक्ट्रेस हैं। ईशा सिंह ने ‘इश्क का रंग सफेद’, ‘इश्क सुभान अल्लाह’ और ‘सिर्फ तुम’ जैसे शोज में काम कर दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है। साल 2015 की उम्र में ईशा ने टीवी डेब्यू किया था। उस वक्त वो 17 साल की थी। आज ईशा हिंदी टीवी का पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं।
बिग बॉस 18 में नजर आएंगी ईशा सिंह
बीते दिन बिग बॉस 18 में नजर आने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आई है, जिसमें ईशा सिंह का भी नाम शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले कहा जा रहा था कि ईशा बिग बॉस में आने के लिए तैयार नहीं थी और इसके बाद उन्होंने शो के लिए हां कर दिया। अब देखने वाली बात होगी कि टीवी की ये सुंदर हसीना बिग बॉस में क्या जलवा दिखाएंगी।
आज होगा शो का ग्रैंड प्रीमियर
बता दें कि एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के बाद ही उनकी को-स्टार को भी शो के लिए कंफर्म कर दिया गया था। जी हां, विवियन के बाद ही खबर आई थी कि ईशा भी बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने वाली हैं। इसके साथ ही अगर शो की बात करें तो इस टाइम तो बिग बॉस के फैंस शो को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और जल्दी ही शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, जो कुछ ही घंटों में खत्म भी हो जाएगा। आज यानी 6 अक्टूबर को बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर होना है। रात 9 बजे से कलर्स और जियो सिनेमा पर शो का ग्रैंड प्रीमियर स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 के बेडरूम एरिया में क्या-क्या बदलाव? वीडियो में सामने आई ये खास चीज
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines