Who is Divita Juneja: बड़े पर्दे पर इन दिनों अहान पांडे और अनीत पड्डा छाए हुए हैं। हर कोई दोनों कलाकारों की खूब तारीफ कर रहा है। फिल्मी पर्दे पर दोनों नए चेहरे हैं और दोनों ने ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस बीच अब एक और नाम ऐसा है, जो सुर्खियों में आ गया है। ये नया चेहरा भी जल्दी ही पर्दे पर आकर अपना जलवा दिखाने वाला है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन करने वाला है डेब्यू?
दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि दिविता जुनेजा हैं। दिविता जुनेजा जल्दी ही फिल्मी पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं। दिविता जुनेजा फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू के लिए तैयार हैं। फिल्म अपनी रिलीज के बेहद करीब है और 8 अगस्त को थिएटर में आ जाएगी। ऐसे में दिविता जुनेजा को लेकर खूब चर्चा हो रही है और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।
कौन हैं दिविता जुनेजा?
दिविता जुनेजा की बात करें तो वो एक सिर्फ 22 साल की हैं। दिविता चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और वो मशहूर बिजनेस टाइकून संजीव जुनेजा की बेची हैं। दिविता को शुरू से ही एक्टिंग से लगाव था और उन्होंने मशहूर एक्टिंग ट्रेनर अभिषेक वर्मा और ‘चक दे इंडिया’ की एक्ट्रेस विभा छिब्बर से ट्रेनिंग ली। अपनी पहली फिल्म करने से पहले दिविता ने कई थिएटर नाटकों में भी काम किया है।
उर्वशी रौतेला के साथ शेयर कर चुकी हैं स्क्रीन
इसके अलावा उन्हें स्किन केयर ब्रांड के ऐड्स में भी देखा जा चुका है। दिविता, उर्वशी रौतेला के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। इसके अलावा अगर फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ की बात करें तो फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं। फिल्म के गानों में दिविता ने सबका ध्यान खींचा है। लोगों को दिविता का काम पसंद आ रहा है और सभी को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
इंस्टाग्राम पर भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग
दिविता के इंस्टाग्राम की बात करें तो उनके 84.4K फॉलोअर्स हैं। दिविता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपडेट शेयर करती रहती हैं। दिविता के फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब देखने वाली बात होगी कि दिविता फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ में किस तरह से कमाल करती हैं?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के प्रीमियर में होगी दो खास गेस्ट की एंट्री, ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ ग्रैंड एपीरियंस
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
26 mins agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
4 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines