Actress Assault Case: कौन हैं दिलीप, जिनपर मशहूर एक्ट्रेस ने लगाया था मारपीट का आरोप

Who Is Dileep: अभिनेत्री उत्पीड़न मामले में मलयालम एक्टर दिलीप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। केरल हाईकोर्ट ने एक्टर की जमानत याचिका को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि यह मामला 2017 का है और लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अब पूरा होने वाला है।

Dileep

Dileep Profile Photo. Photo Credit- Instagram

Actress Assault Case: साल 2017 में अभिनेत्री से उत्पीड़न मामले में एक्टर दिलीप (Dileep) की जमानत याचिका को केरल हाई कोर्ट (Kerala High Court) ने रद्द कर दिया है। बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि मौजूदा समय में सुनवाई के समय ऐसे मामले को उठाना महज बाधा उत्पन्न करना है, जो पूरा होने वाला है। बता दें कि न्यायमूर्ति सोफी थॉमस ने यह फैसला अभियोजन पक्ष की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनाया है, जिसमें एक्टर दिलीप की जमानत को रद्द करने की मांग की गई थी।

कोर्ट ने अपने बयान में कही ये बात

अपने फैसले में केरल हाईकोर्ट ने कहा, हमारा मानना है कि अगर हम अभिनेता दिलीप की जमानत को रद्द करते हैं तो इस मामले की सुनवाई में और मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यह केस लगभग अपने अंतिम पड़ाव में है। ऐसे में महज सुनवाई अनिश्चित काल तक आगे बढ़ सकती है। कोर्ट ने कहा कि यह अपराध साल 2017 में घटित हुआ था और अब मामले की सुनवाई लगभग पूरी होने को है। अब जब एक्टर दिलीप चर्चा में हैं तो आइए जानते हैं कि कौन हैं एक्टर और कैसे यह केरल में सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक बन गए।

HBD Dileep: Most awaited upcoming films of the actor | The Times of India

कौन हैं दिलीप (Who is Dileep)

मलयालम फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर दिलीप का जन्म पद्मनाभन पिल्लई और सरोजम के घर पर हुआ था। पहले उनका नाम गोपालकृष्णन पद्मनाभन था। उनका एक भाई, अनूप और एक बहन सबिता हैं। कॉलेज के दिनों से ही दिलीप को मिमिक्री में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने अपने दोस्त नादिरशाह के साथ ओणम-आधारित ऑडियो कैसेट, डी मावेली कोम्बाथु पर काम किया। दिलीप की यही दिलचस्पी उन्हें फिल्मों तक खींच लाई।

दिलीप का करियर (Dileep’s Career)

दिलीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 80 के दशक से की। उन्होंने करियर के शुरुआती दौर में एक मिमिक्री आर्टिस्ट के रूप में काम किया। इसके बाद मलयालम फिल्मों में एक सहायक फिल्म निर्माता के रूप में एंट्री की। दिलीप निर्देशक कमल के साथ भी काम कर चुके हैं। सहायक निर्देशक रहते हुए उन्होंने कई छोटे-मोटे किरदार निभाए। साल 1994 में उनकी फिल्म ‘मनाथे कोट्टारम’ रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने दिलीप नाम का किरदार निभाया था। बाद में यही उनका स्क्रीन नाम बन गया। इसके बाद उन्हें पंजाबी हाउस में नायक के रूप में चुना गया।

Fresh trouble for actor Dileep, probe sought in death by accident – India TV

मलायलम फिल्मों से मिली पहचान

अपने करियर में दिलीप ने मिस्टर बुल्टर, डार्लिंग डार्लिंग, जोकर, थेनकासिपट्टनम, ई परक्कम थालिका और कुबेरन जैसी कई फिल्मों में काम किया। एक समय ऐसा आया जब वह मॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए। साल 2002 तक दिलीप ने काफी काफी शोहरत कमाई। दिलीप ने अपना प्रोडक्शन हाउस, ग्रैंड प्रोडक्शन शुरू किया और 2003 में सीआईडी ​​मूसा लेकर आए, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक बन गई। एक्टर ने साल 2009 तक कई मलयालम और तेलुगु फिल्म फिल्मों में काम किया।

दो शादियां कर चुके एक्टर

दिलीप ने साल 1998 में मलयालम एक्ट्रेस मंजू वारियर से शादी की। हालांकि यह शादी सिर्फ 2015 तक चल सकी। दोनों की एक बेटी मीनाक्षी है। तलाक के बाद दिलीप ने साल 2016 में एक्ट्रेस काव्या माधवन से शादी की। दोनों की बेटी का जन्म 2018 में हुआ।

Dileep's wife Kavya Madhavan appears in court in actress abduction case

क्या है अभिनेत्री से मारपीट मामला

आपको बता दें कि साल 2017 में एक्टर दिलीप पर मशहूर मलयालम एक्ट्रेस के अपहरण करने और मारपीट करने का आरोप लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला एक कैमरे में रिकॉर्ड किया गया था। एक्ट्रेस ने इस मामले में एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसके बाद दिलीप को हिरासत में लेकर केरल पुलिस ने उनसे पूछताछ की। 17 जुलाई को कथित तौर पर साजिश के आरोप में दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ