Who is Nikhil Patel, Dalljiet Kaur: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपने पति संग अलगाव की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कपल को लेकर रूमर्स हैं कि दोनों की शादी टूट रही है। हालांकि इस पर अभी तक दलजीत या निखिल की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उन्होंने भारत आने का अपना कारण बताया है। इस बीच लोगों के मन में ये भी सवाल है कि आखिर दलजीत के दूसरे पति निखिल पटेल कौन हैं? आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- Video: इंस्टाग्राम से Dalljiet Kaur ने हटाई पति की फोटोज, क्या 11 महीने में ही टूटी एक्ट्रेस की दूसरी शादी?
कौन हैं निखिल पटेल?
रिपोर्ट्स की मानें तो दलजीत कौर के सेकेंड हसबैंड निखिल पटेल एक बिजनेसमैन हैं। निखिल से शादी के बाद दलजीत भी ऑफिशियली केन्या शिफ्ट हो गई थी, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर देखा गया। तभी से दलजीत और निखिल के सेपरेशन की रूमर्स को हवा मिली है। बता दें कि अपनी शादी के बाद दलजीत ने पति से साथ अपनी खूब सारी कोजी फोटोज भी शेयर की, जो सोशल मीडिया पर छाई रही।
क्या बोलीं दलजीत कौर?
हाल ही में ईटाइम्स से बात करते हुए दलजीत ने कहा कि मैं अपने पिता की सर्जरी के लिए इंडिया आई हूं। साथ ही मेरी पहली फिल्म रिलीज हो रही है, जिसके प्रीमियर के लिए भी यहां हूं। सारी चीजें एक साथ मैनेज करने का ये सही समय था, तो इसलिए मैं यहां हूं। हालांकि इंडिया आने का मेरा असली मकसद मेरे पिता की घुटनी की सर्जरी है। इस टाइम वो बैंगलोर में है। ये टाइम थोड़ा-सा बीजी रहने वाला है और मैं इस दौरान काफी व्यस्त रहूंगी।
बीते साल हुई थी दलजीत कौर और निखिल की शादी
बता दें कि दलजीत कौर और निखिल की शादी बीते साल 2023 में 18 मार्च को हुई थी। इससे पहले दलजीत ने साल 2009 में शालिन भनोट संग सात फेरे लिए थे, लेकिन कपल की शादी नहीं चल सकी और दोनों अलग हो गए। वहीं, जब दलजीत ने बीते साल फिर से अपना घर बसाया, तो एक्ट्रेस ने जमकर लाइमलाइट बटोरी। एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपने हनीमून की फोटोज को भी सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिससे इंटरनेट पर जमकर हलचल हुई थी।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines