Cillian Murphy, Oppenheimer, Golden Globe Awards 2024: गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2024 में ‘ओपेनहाइमर’ का एक अलग ही जलवा रहा है। इस इवेंट में फिल्म ने पांच अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
इसी में से एक सिलियन मर्फी (Cillian Murphy) को भी मिला है। सिलियन ने गोल्डन ग्लोब्स में मोशन पिक्चर के लिए ड्रामा में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता है। वहीं, अब सिलियन मर्फी चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं कि उनके बारे में…
यह भी पढ़ें- Golden Globes 2024 में बॉयफ्रेंड को KISS करती दिखीं Kylie Jenner, वीडियो वायरल
16 साल की उम्र में ही शुरू की एक्टिंग
एक-दो नहीं बल्कि कई पॉपुलर सीरीज में अपना जलवा दिखाने वाले सिलियन मर्फी (Cillian Murphy) एक आइरिश आर्टिस्ट हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो सिलियन ने महज 16 साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता के पिता एक स्कूल टीचर रहे हैं। इस वजह से सिलियन मर्फी हमेशा से ही किताबों और म्यूजिक के बेहद करीब रहे हैं।
गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में जमाया अपना सिक्का
वहीं, अब उन्होंने फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। हालांकि उन्होंने पहली बार गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में अपना सिक्का जमाया है। अब सिलियन दुनियाभर में नाम कमा चुके हैं और फेमस हो चुके हैं। बता दें कि फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ में उन्होंने एक साइटिंस्ट का किरदार निभाया है, जो लोगों के दिलों पर छाया हुआ है।
‘ओपेनहाइमर’ से मिली पॉपुलैरिटी
बता दें कि फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ में अपने अभिनय का जलवा दिखाने के बाद सिलियन मर्फी ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। सिलियन मर्फी के करियर की बात करें तो वो पढ़ाई के लिए थिएटर नहीं आना चाहते थे। उनका मानना है कि ऐसा करने से वो पढ़ाई से दूर हो सकते थे। सिलियन ने ‘ओपेनहाइमर’ के अलावा पिकी ब्लाइंडर्स, द डार्क नाइट राइजेज ट्रायोलोजी, इंसेप्शन, डंकर्क, जैसी फिल्मों में काम किया है।
‘ओपेनहाइमर’ में निभाया ये रोल
सिलियन मर्फी के ‘ओपेनहाइमर’ में रोल की बात करें को इस फिल्म में वो परमाणु बम बनाने वाले वैज्ञानिक डॉक्टर जे. रॉबर्ट के रोल में नजर आते हैं। इस किरदार में उन्होंने खुद को इस कदर ढाला कि लोगों के दिलों में छा गए।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines