हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कैप्टन G. R. Gopinath कौन? जिन्होंने कम लागत में लोगों तक पहुंचाई हवाई सेवा, बॉलीवुड ने बनाया 'Sarfira'

Who is Captain G. R. Gopinath, Sarfira: कौन हैं कैप्टन जी. आर. गोपीनाथ (Captain G. R. Gopinath), जिन पर बनी है फिल्म ‘सरफिरा’। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है और इसे जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Captain G. R. Gopinath

Who is Captain G. R. Gopinath, Sarfira: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’ (Sarfira) का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो लोगों को खूब पसंद भी आया। इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया कि 1 रुपये में फ्लाइट टिकट का सपना कैसे सच होगा और इस सपने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ेंगे। बता देते हैं कि ये कहानी कोई काल्पनिक कहानी नहीं है बल्कि इस फिल्म में कैप्टन जी. आर. गोपीनाथ (Captain G. R. Gopinath) की स्टोरी दिखाई जाएगी कि कैसे उन्होंने कम लागत में लोगों तक हवाई सेवा पहुंचाई। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं कैप्टन जी. आर. गोपीनाथ?

कौन हैं कैप्टन जी. आर. गोपीनाथ?

कैप्टन जी. आर. गोपीनाथ का पूरा नाम गोरूर रामास्वामी अयंगर गोपीनाथ है। जी. आर. गोपीनाथ का जन्म 13 नवंबर 1951 को हसन के गोरूर में एक तमिल परिवार में हुआ था। गोपीनाथ का पालन-पोषण कर्नाटक राज्य के हसन जिले के गोरूर के छोटे से गांव में हुआ था। कैप्टन जी. आर. गोपीनाथ ही एयर डेक्कन के संस्थापक हैं। इसके साथ ही वो भारतीय सेना के एक रिटायर्ड कैप्टन भी हैं। जी. आर. गोपीनाथ और ऑथर के अलावा एक राजनेता भी हैं। इसके अलावा कैप्टन जी. आर. गोपीनाथ ही वो शख्स हैं, जिन्होंने भारत की पहली कम लागत वाली एयरलाइन एयर डेक्कन की स्थापना की है।

Captain G. R. Gopinath

विज्ञापन

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’ के ट्रेलर की बात करें तो उसमें दिखाया गया है कि कैसे अक्षय कुमार, आम लोगों तक एक रुपये में हवाई सेवा पहुंचाने के लिए जद्दोजहद करते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया और अब फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

वहीं, अगर इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो अक्षय कुमार की ये फिल्म 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले लोगों में इसकी एक्साइटमेंट देखी जा सकती है। हालांकि इन सबके बीच एक सवाल ये भी है कि क्या अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाका कर पाएगी या फिर खिलाड़ी की लास्ट रिलीज फिल्मों की तरह ये भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाएगी। इस बारे में तो भई अब फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लगेगा। देखने वाली बात होगी कि फिल्म ‘सरफिरा’ अपने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करती है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पहले हिन्दू-मुस्लिम वेडिंग को लेकर हुईं ट्रोल, अब फिर नेटिजंस के निशाने पर Sonakshi Sinha, क्या है वजह?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola