बॉलीवुड की पहली डांसर कौन थीं? बेहद दर्दभरी रही ‘कथक क्वीन’ की रियल लाइफ
Author: News24 हिंदी
Sep 02, 2025 08:14 PM IST
Bollywood First Dancer: बात जब हिंदी सिनेमा की होती है, तो कई ऐसे नाम सामने आते हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को सबकुछ दिया है। बॉलीवुड के कई ऐसे पॉपुलर नाम हैं, जिनको आप जानते और पहचानते होंगे, लेकिन क्या आप हिंदी सिनेमा की पहली डांसर को जानते हैं? जी हां, बॉलीवुड की वो पहली डांसर जिन्होंने ना सिर्फ हिंदी सिनेमा की डांस से पहचान करवाई बल्कि सिनेमा में डांस को एक अलग ही स्तर पर ले गईं। अगर आप भी इनके बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…
भारतीय शास्त्रीय कला की महान शख्सियत
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि भारतीय शास्त्रीय कला की महान शख्सियत सितारा देवी हैं। भले ही आज सितारा देवी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कथक के उनके योगदान का आज भी वैसे ही याद किया जाता है, जैसा सालों पहले किया जाता था। इतना ही नहीं बल्कि सितारा देवी को ही ‘क्वीन ऑफ कथक’ के नाम से भी जाना जाता था।
खूब ताने सुने, पर नहीं मानी हार
सितारा देवी ना सिर्फ फिल्मों तक सीमित रहीं बल्कि उन्होंने दुनियाभर में अपना कमाया और खूब लोकप्रियता हासिल की। सितारा देवी का जीवन इतना आसान नहीं रहा बल्कि उन्होंने खूब ताने सुने, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आगे बढ़ती गईं। ‘कथक क्वीन’ धनलक्ष्मी, जो सितारा के नाम से मशहूर हुई, बचपन में ही उन्हें उनके पेरेंट्स ने घर में काम करने वाली नौकरानी को सौंप दिया था।
पर्सनल लाइफ में आए उतार-चढ़ाव
सितारा देवी की पर्सनल लाइफ में भी खूब उतार-चढ़ाव आए हैं। जी हां, जब सितारा देवी 8 साल की थीं तो उनकी पहली शादी हो गई थी, लेकिन डांस कला पर फोकस करने के लिए उन्होंने इस शादी को तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने खुद से 16 साल बड़े नजीर संग शादी की। नजीर से शादी के लिए सितारा ने अपना धर्म भी बदला था। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका और फिर सितारा, नजीर अहमद के भतीजे आसिफ के करीब आ गई थी। हालांकि, सितारा और आसिफ की शादी भी ज्यादा नहीं चल सकी थी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: घर में बजी प्यार की घंटी! Salman Khan के शो का पहला रूमर्ड कपल कौन?