Who is Bhoomi Shetty: दिग्गज डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘हनु मान’ साल 2024 में रिलीज की गई थी. छोटे बजट की फिल्म ने ना केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि ओटीटी पर भी जमकर बवाल काटा था. ये उस साल की ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म रही थी. ऐसे में अब प्रशांत एक बार फिर से अपनी सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की नई फिल्म ‘महाकाली’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें अक्षय खन्ना असुरगुरु शुक्राचार्य का रोल प्ले करते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं, एक्ट्रेस भूमि शेट्टी ‘महाकाली’ के अवतार में दिखेंगी. दोनों कलाकारों का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है. ऐसे में आपको ‘महाकाली’ का रोल प्ले कर रही अभिनेत्री भूमि शेट्टी के बारे में बता रहे हैं.
प्रशांत वर्मा फिल्म ‘महाकाली’ के जरिए एक नया चेहरा स्क्रीन पर दिखाने वाले हैं. भूमिका शेट्टी वो नया चेहरा होंगी, जो स्क्रीन पर महाकाली बनकर धूम मचाने वाली हैं. फिल्म की रिलीज और ट्रेलर टीजर से पहले ही एक्ट्रेस का लुक काफी चर्चा में है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और वह भयानक अवतार में ही नजर आ रही हैं. चलिए बताते हैं उनके बारे में…
यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘इक्कीस’ में नजर आने वाली सिमर भाटिया? अगस्त्य नंदा संग करेंगी रोमांस, अक्षय कुमार से है कनेक्शन
कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं भूमि शेट्टी
दरअसल, ‘महाकाली’ के रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस भूमि शेट्टी का असली नाम भूमिका शेट्टी है. वह कर्नाटक के करावली क्षेत्र में स्थित कुंडापुरा से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता भास्कर शेट्टी और मां बेबी शेट्टी हैं. भूमिका शेट्टी को स्कूल के दिनों से ही कन्नड़ और तुलु भाषा में महारत हासिल है. उन्हें मुख्यतः कन्नड़ और तेलुगु शोज के लिए जाना जाता है. उन्हें साल 2018 में हैदराबाद टाइम्स ने मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑफ स्मॉल स्क्रीन का खिताब भी दिया था.
यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन को कैसे मिलीं ‘विश्व सुंदरी’? दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी का ये अनसुना किस्सा
भूमि शेट्टी का एक्टिंग करियर
वह कन्नड़ टीवी सीरीज ‘किन्नारी’ और तेलुगू सीरीज ‘निन्ने पेल्लादथा’ में काम कर चुकी हैं. इतना ही नहीं, वह ‘बिग बॉस कन्नड़’ की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. वहीं अगर उनके फिल्म करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने साल 2021 में कन्नड़ फिल्म ‘इक्कत’ से करियर शुरू किया था. इसके अलावा वह शरथुलु वर्थिथाई (2024) और किंगडम (2025) में भी काम कर चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा संग डेब्यू, लोगों ने ऋतिक रोशन से किया कंपेयर; अब गुमनामी की जिंदगी जी रहा ये एक्टर
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines