मशहूर एक्ट्रेस पर हुआ हमला, शख्स ने शीशा तोड़कर कार में डाला पाउडर

Attack on Payal Mukherjee: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस के बाद अब खुलेआम एक एक्ट्रेस पर हमला किया गया है जब वो अपनी कार में बैठी हुई थी। जी हां एक शख्स ने एक्ट्रेस के ऊपर सफेद पाउडर भी डाला।

Attack on Payal Mukherjee

Attack on Payal Mukherjee

Attack on Payal Mukherjee: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस के बाद देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस जारी है। इसी बीच पश्चिम बंगाल में एक नई घटना ने सबका ध्यान खींच लिया है। दरअसल बंगाली अभिनेत्री पायल मुखर्जी की कार पर हमला हुआ है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया शेयर की है। आखिर कैसे हुआ ये हमला और क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं।

पायल मुखर्जी पर हुआ हमला

पायल मुखर्जी के साथ एक गंभीर घटना हुई है। उनकी कार पर बाइक सवार द्वारा हमला किया गया। इस घटना का खुलासा पायल मुखर्जी ने फेसबुक लाइव के जरिए किया। वीडियो में पायल मुखर्जी बहुत परेशान नजर आ रही हैं और उन्होंने बताया कि कैसे एक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी और कार का शीशा तोड़कर उसमें कुछ सफेद पाउडर डाल दिया।

बाइक सवार ने पायल की कार को मारी टक्कर

फेसबुक लाइव पर पायल मुखर्जी काफी इमोशनल नजर आईं, वो काफी डरी हुई लग रही थीं। उन्होंने कहा कि घटना के समय वो कोलकाता के साउथ एवेन्यू से गुजर रही थीं तभी एक बाइक उनकी कार से टकरा गई। बाइक सवार ने गाड़ी का शीशा नीचे करने के लिए कहा और जब पायल ने ऐसा करने से इंकार कर दिया, तो वो गुस्से में आ गया और शीशा तोड़ दिया। इस दौरान उसने कार में कुछ सफेद पाउडर भी डाला। पायल मुखर्जी ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार को पकड़ लिया।

महिला सुरक्षा का मुद्दा फिर हुआ उजागर

इस घटना के बाद पायल मुखर्जी की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। वो न केवल बंगाली फिल्मों बल्कि साउथ की फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। पायल मुखर्जी ने ‘द सीवेज ऑफ रॉबिन हुड’, ‘गिरगिट’ और ‘श्रीरंगपुरम’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपना लक आजमाया है और हाल ही में संजय मिश्रा के साथ काम किया था।

इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा के मुद्दे को उजागर कर दिया है और सोशल मीडिया पर इस पर बहस जारी है। पायल मुखर्जी के साथ हुई इस घटना ने दर्शकों और उनके फैंस को हैरान कर दिया है। उम्मीद है कि इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ