Who is Ashish Kapoor: पॉपुलर टीवी एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने रेप केस के मामले में अरेस्ट किया है। आशीष कपूर टीवी के कई फेमस शोज में नजर आ चुके हैं। पुलिस के अरेस्ट करने के बाद से ही आशीष कपूर को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सभी आशीष के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन हैं आशीष कपूर?
आशीष कपूर की बात करें तो आशीष का जन्म 17 अक्टूबर 1984 को हुआ था। आशीश टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने टीवी के फेमस हॉरर शो Ssshhh…Phir Koi Hai से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद आशीष को कई शोज में देखा गया, जैसे- ‘साथ फेरे- सलोनी का सफर’, ‘देखा एक ख्वाब’ में वो नजर आए। इसके बाद आशीश को टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’, ‘लव मैरिज या अरेंज मैरिज’, ‘ससुराल सिमर का 2’, ‘सावित्री’, ‘मोल्लकी-रिश्तों की अग्निपरीक्षा’, ‘वो अपना सा’ और ‘वारिस’ जैसे शोज किए हैं।
किस केस में अरेस्ट हुए आशीष?
दरअसल, बुधवार को दिल्ली पुलिस ने आशीष कपूर को अरेस्ट किया है। आशीष पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान एक लड़की संग वॉशरूम में जबरदस्ती की। 11 अगस्त को अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और एक्टर को खोजने लगी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को आशीष को पुणे से गिरफ्तार किया है।
आशीष की पर्सनल लाइफ
इसके साथ ही अगर आशीष कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रह चुकी है। बता दें कि एक्ट्रेस प्रियल गौर के संग आशीष का नाम जुड़ चुका है। प्रियल आशीष की को-एक्टर रह चुकी हैं। दोनों को लेकर खूब चर्चा हुई, लेकिन फिर इनके रिश्ते के टूटने की बातें सुनने को मिली। इसके बाद भी आशीष का नाम कई लोगों संग जुड़ा।
यह भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस ने शादी के लिए बदला था धर्म, फिर पति ने ही कर दिया मर्डर, पहचाना क्या?
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
10 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
12 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
13 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
14 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
15 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
16 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines