Who is Arjun Sen, I Want To Talk: हिंदी सिनेमा अक्सर ऐसी फिल्में बनाता है, जो रियल लाइफ पर बेस्ड होती हैं। इसमें किसी की जिंदगी की कहानी भी हो सकती है और किसी के साथ हुई कई घटना। कोई ऐतिहासिक कहानी भी हो सकती है और कोई धार्मिक स्टोरी भी। हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर एक फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम है ‘आई वॉन्ट टू टॉक’। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं। फिल्म अर्जुन सेन नाम के एक शख्स की कहानी पर बनी है। अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर अर्जुन सेन कौन हैं? अगर आप भी अर्जुन के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…
कौन हैं अर्जुन सेन?
अभिषेक बच्चन की इस फिल्म की कहानी रियल लाइफ की कहानी पर आधारित है, जो एनआरआई अर्जुन सेन पर बेस्ड है। अर्जुन सेन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और वो डायरेक्टर शूजीत के दोस्त हैं। अर्जुन सेन अपनी लाइफ की ‘लाइफ एॉलट्ररिंग सर्जरी’ का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी वाइफ उन्हें तलाक दे चुकी हैं और इसलिए वो अपनी बेटी (रेया) को को-पेरेंटिंग से पाल रहे हैं।
‘लाइरेंजियल कैंसर’
अर्जुन की कैंसर की ‘लाइरेंजियल कैंसर’ (laryngeal cancer) की 20 सर्जरी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कैंसर उनके पूरे शरीर में फैल गया है और इसकी वजह से उनकी बॉडी पर भी इसका असर हो रहा है, इसकी वजह से उन्हें लगातार अस्पताल भी जाना पड़ता है। वहीं, अब उनकी इस जर्नी पर एक फिल्म बनी है, जिसका नाम है ‘आई वॉन्ट टू टॉक’। इस फिल्म में अर्जुन का रोल बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने प्ले किया है।
कमाल की है फिल्म
इसके अलावा अगर इस फिल्म की बात करें तो फिल्म को बेहद कमाल बताया जा रहा है, क्योंकि इसकी कहानी ही कुछ ऐसी है, जो कई सालों में पर्दे पर आती है। इस तरह की फिल्में जब भी पर्दे का रुख करती हैं, तो दर्शकों की आंखों में नमी जरूर लाती है और कुछ ऐसा ही फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ ने भी किया है। इस फिल्म में उस शख्स के जीवन के संघर्ष को दिखाया गया है, जिसके पास जीने के लिए 100 दिन से भी कम का समय बचा है।
यह भी पढ़ें- Bhavin Bhanushali का हुआ ‘रोका’, MTV Splitsvilla X2 फेम एक्टर ने मंगेतर के साथ शेयर की पोस्ट
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
57 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines