बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जूही चावला के बेटे अर्जुन मेहता ने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर लिया है. दरअसल, जुही चावला ने बेटे की उपलब्धि को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जूही ने सोशल मीडिया पर बेटे के कॉन्वोकेशन की कुछ खास तस्वीरें शेयर की है. इतना ही नहीं बेटे की तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कोलंबिया 26 और साथ ही एलीट ‘फाई बीटा कप्पा’ सोसाइटी में शामिल होने पर ढेर सारी बधाइयां अर्जुन. चलो… अब छुट्टी मनाने का समय आ गया है.’
दरअसल, जूहा चावला ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें पूरा परिवार नजर आ रहा है. इस फोटो में जूही के साथ उनका बेटा अर्जुन पारंपरिक ग्रेजुएट गाउन में नजर आ रहा है. वहीं वीडियो में उनका बेटा अपने दोस्तो संग हवा में अपनी कैप उछालते हुए नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh पर फिल्म वर्कर्स फेडरेशन का बैन? ‘Don 3’ विवाद के बीच आया बड़ा फैसला
जूहा चावला ने शेयर किया बेटे संग पोस्ट
आपको बता दें कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी में ‘फाई बीटा कप्पा’ अंडर ग्रेजुएट छात्रों के लिए एक सर्वोच्च अकादमिक सम्मान माना जाता है. वहीं इस संस्था लिबरल आर्ट्स और विज्ञान में काफी बढ़िया प्रदर्शन को मान्यता देती है. बता दें कि यह दूसरी बार है कि जब मेहता परिवार ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने का जश्न मनाया है. बता दें कि साल 2023 में भी अर्जुन की बड़ी बहन जाह्नवी मेहता ने भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी.
यह भी पढ़ें: Dharmendra को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने किया रिसीव; बेटी अहाना हुईं भावुक
कौन हैं अर्जुन मेहता?
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला के बेटे अर्जुन मेहता ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट कर लिया है. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. आपको बता दें कि अभिनेत्री जूही चावला की साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं, बेटी जाह्नवी जिसका जन्म 2001 में हुआ और बेटा अर्जुन मेहता जिसका जन्म 2003 में हुआ था. दोनों ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines