अरिजीत सिंह बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है, जिसे हर कोई सुनना काफी ज्यादा पसंद करता है. अरिजीत अपने गानों से लोगों का दिल तोड़ने और जोड़ने का खास हुनर रखते हैं. आज भी लव वर्ड्स या दिल टूटे आशिक सुनना पसंद करते हैं. अरिजीत की सुरीली आवाज हर किसी को अपना दीवाना बना देती है. अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को वेस्ट बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था, उन्होंने अपने सिंगिंग करियर का आगाज 2011 में फिल्म ‘मर्डर 2’ का गाना ‘फिर मोहब्बत’ की थी. लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘आशिकी 2’ के गाने ‘तुम ही हो’ से मिली थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरिजीत सिंह की लव लाइफ कुछ खास बढ़िया नहीं रही है.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह नहीं करेंगे प्लेबैक सिंगिंग, लिया रिटायरमेंट
कौन थी अरिजीत सिंह की पहली वाइफ?
अरिजीत सिंह के लव लाइफ की बात करें, तो उनकी पहली मुलाकात गुरुकुल नाम के एक रियलिटी शो में रूपरेखा से हुई थी. इस मुलाकात के बाद दोनों को प्यार हो गया था और दोनों ने साल 2013 में शादी कर ली थी. लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई थी और उसी साल तलाक हो गया था. बता दें कि रूपरेखा बनर्जी एक संगीतकार हैं, जिनका जन्म 28 जुलाई 1984 में कोलकाता में हुआ था. लेकिन दोनों का तलाक क्यों हुआ था इसका सही जवाब आजतक अरिजीत सिंह नहीं दिया है. दरअसल हमेशा देखा गया है कि वो पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा नहीं बोलते हैं.
यह भी पढ़ें: पहले तलाक, फिर दोस्त से दूसरी शादी… कौन हैं कोयल रॉय? जिनसे अरिजीत को हुआ दूसरा प्यार
कौन से गाने से फेमस हुए थे अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह ने आज यानी 27 जनवरी को अपने फैंस को एक ऐसी खबर दी है, जिसके बारे में उनके फैंस बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. दरअसल, अरिजीत ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है और कहा है कि अब वो प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. हालांकि, अरिजीत ने यह भी साफ किया है कि उनके पास जो पहले से प्रोजेक्ट मौजूद हैं, वो उसे जरूर पूरा करेंगे. अरिजीत सिंह का मातृभूमि गाना हाल ही में रिलीज हुआ है. दरअसल यह गाना सलमान खान का अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का है. सलमान खान की यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है.
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 hr agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
5 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines