हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Antony Thattil कौन? जिनसे शादी करेंगी Keerthy Suresh, 15 साल से रिलेशन में है कपल

Who is Antony Thattil: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश जल्दी शादी करने वाली हैं। फैंस एक्ट्रेस की शादी की खबर को लेकर बेहद खुश हैं। साथ ही ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं वो जिनसे एक्ट्रेस शादी करने वाली हैं?

विज्ञापन
Antony Thattil, Keerthy Suresh

Who is Antony Thattil: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कीर्ति सुरेश को लेकर तमाम तरह की चर्चा हो रही है। इस बीच अब लोगों के मन में ये सवाल है कि कीर्ति सुरेश, जिससे शादी करने वाली हैं, वो कौन हैं? अगर आप भी उनके बारे में जानने के लिए बेकरार हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

किससे शादी करने वाली हैं कीर्ति सुरेश?

दरअसल, सामने आ रही जानकारी और रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थैटिल से शादी करने वाली हैं। कथित तौर पर कीर्ति सुरेश और एंटनी थैटिल 15 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और लंबे टाइम से साथ हैं।

कौन हैं एंटनी थैटिल?

इसके साथ ही अगर एंटनी थैटिल की बात करें तो अभी उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कथित तौर पर एंटनी थैटिल एक बिजनेसमैन हैं। इस वक्त एंटनी थैटिल और कीर्ति सुरेश दोनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों की ही तरफ से अभी किसी भी बात को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन कहा यही जा रहा है कि दोनों जल्द शादी करके एक-दूसरे के हो जाएंगे।

विज्ञापन

Antony Thattil, Keerthy Suresh

आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं 

भले ही दोनों में से किसी ने भी अभी शादी को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दोनों में से कोई जल्दी ही इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ ना कुछ जानकारी जरूर देंगे। अब देखने वाली बात ये होगी कि दोनों में से कौन शादी को लेकर जानकारी देता है और कब ये खुशखबरी फैंस को मिलती है।

विज्ञापन

कब है एंटनी और कीर्ति की शादी?

सामने आई जानकारी और रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि कीर्ति सुरेश और एंटनी थैटिल कथित तौर पर 12 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। इसके साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि दोनों की शादी गोवा में होने वाली है। अब फैंस को कीर्ति या एंटनी दोनों की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला, बाबा सिद्दीकी और सलमान खान… Anmol Bishnoi का किससे क्या कनेक्शन?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola