Who is Anil Thadani: साउथ की फिल्में जब भी रिलीज होती हैं तो कुछ ना कुछ धमाका जरूर करती हैं और इनकी खूब चर्चा भी होती है। इस लिस्ट में साउथ की कई बड़ी फिल्में हैं, जैसे ‘बाहुबली’, ‘बाहुबली 2’, ‘पुष्पा’ और ‘केजीएफ’ जैसी फिल्में शामिल हैं। कोई भी फिल्म हिट होती है, तो इसका क्रेडिट फिल्म के मेकर्स और स्टार्स को मिलता है और मिलना भी चाहिए। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने वाले हैं, जो इन फिल्मों को पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर बनाते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन हैं?
अनिल थडानी कौन?
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के पति अनिल थडानी हैं। जी हां, साउथ की फिल्मों को पैन इंडिया हिट करने के पीछे अनिल थडानी का हाथ माना जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि अनिल कौन हैं, तो आपको बता देते हैं कि अनिल थडानी एक फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हैं। जी हां, उनकी AA कंपनी नॉर्थ इंडिया के राज्यों जैसे दिल्ली, यूपी और बिहार के मार्किट में फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट और रिप्रेजेंट करती है।
हिंदी डब वर्जन की शुरुआत
बता दें कि अनिल थडानी ने फिल्म ‘ये दिल्लगी’ से अपने करियर की शुरुआत की। साल 2015 से साउथ फिल्मों के हिंदी डब वर्जन को वो डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं। एसएस राजामौली की ‘बाहुबली- द बिग्निंग’ अनिल की पहली फिल्म थी और ये फिल्म पैन इंडिया हिट हुई थी। लोगों को फिल्म खूब पसंद आई थी। इसके बाद अनिल को जो भी फिल्म मिली, वो हिट ही रही, लेकिन उनकी ‘आदिपुरुष’ और ‘देवारा- पार्ट वन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप निकली।
2004 में की थी शादी
इसके साथ ही अगर अनिल के रवीना टंडन संग रिश्ते की बात करें तो वो उनके हसबैंड हैं। साल 2003 में दोनों ने सगाई की थी। इसके बाद साल 2004 में दोनों ने शादी की थी। बता दें कि कपल की शादी उदयपुर में हुई थी। दोनों की शादी को 20 साल हो गए हैं और उनके दो बच्चे भी हैं, जिनके नाम राशा थडानी और रणबीर वर्धन हैं। हाल ही में फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस दौरान अनिल भी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में नजर आए, जिसके बाद अनिल चर्चा में आए और उनके बारे में बातें शुरू हुईं।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut को चुनौती देंगे ये 5 सेलेब्स, Emergency के करीब रिलीज होंगी ये फिल्में
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
43 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines