Allu Arjun के वकील कौन? कितनी है 1 घंटे की फीस? जान उड़ जाएंगे होश!
Author: Nancy Tomar
Dec 14, 2024 09:49 PM IST
Who is Allu Arjun Lawyer Niranjan Reddy: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस वक्त चर्चा में हैं। हाल ही में संध्या थिएटर में हुई भगदड़ की मौत मामले में अल्लू अर्जुन को पुलिस ने अरेस्ट किया। हालांकि अल्लू को तेलंगाना हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। जैसे ही अल्लू अर्जुन अपने घर पहुंचे, तो वो अपने परिवार से मिले। इस दौरान अल्लू की वाइफ इमोशनल नजर आईं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच अब अल्लू अर्जुन के वकील चर्चा में आ गए हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर हैं वो जिन्होंने अल्लू को बेल दिलवाई? आइए जानते हैं इनके बारे में…
निरंजन रेड्डी कौन?
अल्लू अर्जुन को बेल दिलवाने वाले वकील की बात करें तो उनका नाम निरंजन रेड्डी है। तेलंगाना उच्च न्यायालय में अल्लू अर्जुन की ओर से निरंजन रेड्डी ने वकालत की थी। निरंजन रेड्डी का जन्म 22 जुलाई 1970 को हुआ था। बता दें कि निरंजन सुप्रीम कोर्ट और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल में वकालत करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि साल 2022 से आंध्र प्रदेश राज्य से राज्यसभा के सदस्य भी हैं।
Niranjan Reddy
कितनी फीस लेते हैं निरंजन रेड्डी?
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा वो एक निर्माता भी हैं। जी हां, उन्होंने चार तेलुगु फिल्में ‘क्षणम’ (2016), ‘गाजी’ (2017), ‘वाइल्ड डॉग’ (2021) और चिरंजीवी की ‘आचार्य’ (2022) जैसे फिल्में भी बनाई है। इसके अलावा अगर निरंजन रेड्डी की फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लॉबिंग के लिए प्रति घंटे 5 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
View this post on Instagram
---विज्ञापन---
क्यों चर्चा में हैं निरंजन रेड्डी?
बता दें कि अल्लू अर्जुन को निरंजन रेड्डी ने ही बेल दिलवाई है। गौरतलब है कि 13 दिसंबर को साउथ स्टार को चिक्कड़पल्ली पुलिस ने हैदराबाद में उनके घर से हिरासत में लिया था। इस दौरान अल्लू अर्जुन के वकील निरंजन रेड्डी सामने आए और उन्होंने ही अल्लू की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद निरंजन रेड्डी ने तेलंगाना उच्च न्यायालय में अल्लू अर्जुन की ओर से वकालत की थी, जिसके बाद अल्लू को तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज हुई है। इस फिल्म के प्रीमियर में अल्लू अर्जुन पहुंचे थे। इस दौरान अल्लू को देखकर वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हुई और सभी एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेचैन हो गए और वहां भगदड़ मच गई। इस घटना में एक महिला की जान चली गई और इसी मामले में अल्लू को अरेस्ट किया गया था।
यह भी पढ़ें- इंडस्ट्री या संसद… कहां है ज्यादा ड्रामा? Kangana Ranaut का क्या जवाब?