Who is Alicia Kaur: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में एक्टर को एक फैशन शो में देखा गया। इस दौरान एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल हुए वीडियो में सिद्धार्थ के साथ मॉडल एलिसिया कौर भी नजर आईं। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आया, तो चर्चा हुई कि आखिर ये हसीना कौन हैं, जो सिद्धार्थ के संग इतना कोजी हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल में एक फैशन शो में नजर आए। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली में शांतनु और निखिल के लिए रैंप वॉक के लिए स्टेज पर उतरे, तो उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि इस फैशन शो के दौरान एक मॉडल भी सिद्धार्थ मल्होत्रा संग नजर आई, जो बेहद कोजी हो रही थीं। इस वीडियो की इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है।
कौन हैं ये मॉडल?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में जो मॉडल नजर आ रही हैं वो एलिसिया कौर हैं। वैसे तो एलिसिया कौर ऑस्ट्रेलिया से हैं लेकिन फिलहाल मुंबई में रह रही हैं। गौरतलब है कि एलिसिया कौर बीते 10 सालों से मॉडलिंग कर रही हैं। हाल ही में एलिसिया को सिद्धार्थ संग फैशन शो के स्टेज पर फ्लर्ट करने के लिए ट्रोल किया गया, जिसके लिए एलिसिया ने सिद्धार्थ की वाइफ अभिनेत्री कियारा से माफी भी मांगी है।
मॉडलिंग की हुई एडिक्शन
गौरतलब है कि एलिसिया जब महज तीन साल की थी, तो उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए एलिसिया ने कहा कि मैंने पहली बार मॉडलिंग तब की थी, जब मैं तीन साल की थी और मुझे मॉडल बनने की एडिक्शन-सी हो गई। मैं बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना समय दे रही हूं, लेकिन मुझे वो सक्सेस नहीं मिल रही है, जो मिलनी चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया से हैं एलिसिया
इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे एलिसिया ने कहा कि मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया (जहां मैं हूं) वहां पर एजेंसियों ने एक-दो नहीं बल्कि 45 बार मुझे रिजेक्ट किया गया, लेकिन 19 साल की उम्र में मैंने एक रेप्यूटेड एजेंसी के साथ काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि इसके बाद भी चीजें आसान नहीं थीं और अपने गुजारा करने के लिए मैंने पार्टटाइम काम भी किया।
कियारा से मांगी माफी
एलिसिया ने आगे कहा कि जब इतनी मेहनत के बाद भी मुझे सक्सेस नहीं मिली, तो 23 साल की उम्र में मैंने इंडिया आने का फैसला किया और मैं भारत आ गई। भारत आने के बाद उन्हें अपनी मंजिल मिल गई। गौरतलब है कि इस वक्त एलिसिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रैंप वॉक करने के मॉडल का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि इसके लिए एलिसिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के टाइटल में ‘हैशटैग सॉरी कियारा, ये हमारी जॉब है’ करते हुए सिड की वाइफ से माफी भी मांगी।
यह भी पढ़ें- मशहूर पाकिस्तानी म्यूजिशियन का निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली ‘सुरों की मल्लिका’ की जान
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
7 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines