मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक हमेशा ही अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ नजर आती हैं। हाल ही में भी दोनों एक साथ नजर आए और इस दौरान नताशा और हार्दिक का बेटा अगस्त्य भी उनके साथ नजर आया। तीनों की बॉन्डिंग बेहद कमाल की थी और अगस्त्य और अलेक्जेंडर भी एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आए। इस बीच अब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक कौन हैं? अगर आप भी इनके बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…
कौन हैं अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक?
अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक की बात करें तो वो एक पॉपुलर सर्बियाई मॉडल और फिटनेस ट्रेनर हैं। अलेक्जेंडर एलेक्स को अक्सर ही नताशा स्टेनकोविक के साथ देखा जाता है। दोनों ही एक-दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। साथ ही दोनों साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आ जाते हैं। हाल ही में नताशा स्टेनकोविक एक रैंप-वॉक करती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस का बेटा उनके बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर के साथ बेहद कन्फर्टेबल और मस्ती करता नजर आया।
दोनों को लेकर उड़ चुकी हैं अफवाहें
इतना ही नहीं बल्कि कई बार ऐसा हो चुका है कि नताशा और अलेक्जेंडर के अफेयर की अफवाह उड़ चुकी हैं। हालांकि, दोनों ही इस तरह की रूमर्स को इग्नोर करते हैं और इन पर ध्यान नहीं देते हैं। इन अफवाहों को ज्यादा हवा तब मिली थी, जब हार्दिक और नताशा ने अलग होने की अनाउंसमेंट की थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। नताशा और इलिक दोनों ही बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनकी बॉन्डिंग उनके पोस्ट मे नजर आ जाती हैं।
2024 में अलग हो गए थे हार्दिक-नताशा
बता दें कि नताशा और हार्दिक ने बीते साल 2024 में अपने अलग होने का ऐलान किया था। इस खबर से फैंस हैरान रह गए थे। फैंस को तो इस खबर पर यकीन करना ही मुश्किल लग रहा था, लेकिन दोनों अलग हो चुके हैं। अब नताशा और हार्दिक अपनी-अपनी लाइफ अपने तरीके से जी रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan के घर में हमलावर ने क्यों की थी चोरी की प्लानिंग? चार्जशीट में नई बात आई सामने
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
7 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
10 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
12 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
13 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines