Akriti Agarwal Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेटर टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल चर्चाओं में बनी हुई हैं. आकृति ने पृथ्वी से 17 सितंबर को सगाई तोड़ ली थी. वहीं अब आकृति 26 दिन बाद पृथ्वी शॉ के साथ एक नई शुरुआत करने जा रही हैं. आकृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वो पृथ्वी शॉ के साथ पैचअप कर रही हैं और अब इस रिश्ते को एक और मौका मिल गया है. आकृति ने ये भी कंफर्म किया है कि दोनों के बीच आई दूरियां अब पूरी तरह से मिट गई हैं और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया है. अब सोशल मीडिया पर आकृति अग्रवाल भी सुर्खियों में आ गई हैं और लोग उनके बारे में जानने चाहते हैं.
कौन हैं आकृति अग्रवाल?
आकृति अग्रवाल एक जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर आकृति के 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं वो सोशल मीडिया पर अक्सर मेकअप, ट्रेवल और डांस वीडियोज शेयर करती हैं. इसके साथ ही आकृति अग्रवाल तेलुगु फिल्म ‘त्रिमुख’ में भी नजर आ चुकी हैं. इस फिल्म से ही एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. वहीं इसके साथ ही एक्ट्रेस टीवी शो ‘छोटी सरदारनी’ में भी नजर आ चुकी हैं. इस शो में आकृति अग्रवाल ने कियारा कौर का किरदार निभाया था. अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे! यहां देखिए मेहमानों की पूरी लिस्ट
17 सितंबर को तोड़ी थी सगाई
आकृति और पृथ्वी शॉ की सगाई 8 मार्च 2026 को हुई थी. दोनों ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटोज भी शेयर की थीं. वहीं 17 सितंबर को आकृति ने एक बयान जारी कर कहा था कि वो पृथ्वी शॉ से अलग हो गई हैं. जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था. वहीं अब सगाई टूटने के 26 दिन बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पर्सनल क्लेरिफिकेशन दिया है. इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने बताया है कि वो उन्होंने पृथ्वी शॉ संग अपने रिश्ते को एक नया मौका दिया है और पैचअप कर लिया है.
यह भी पढ़ें: नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
आकृति ने किया पैचअप
एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि करीबी लोगों ने पृथ्वी शॉ और उनके रिश्ते को लेकर उनकी सोच बदली है. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि मैंने उन लोगों की सलाह पर रिश्ता तोड़ लिया था, जो हमारे रिश्ते को बेहतर समझते थे. मैं उस समय गुमराह हो गई थी. मैं उस फैसले की जिम्मेदार हूं. आकृति ने ये भी कहा कि अब हम दोनों ने सुलह करने का फैसला किया है और वो अब अपने रिश्ते में किसी भी बाहरी लोगों की दखल नहीं चाहती हैं. सोशल मीडिया पर आकृति का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines