Who is Akansha Ranjan Kapoor: इन दिनों एक नाम बेहद सुर्खियों में है। ये नाम कोई और नहीं बल्कि आकांक्षा रंजन कपूर का है। जी हां, वहीं आकांक्षा रंजन कपूर जो एक समय पर क्रिकेटर संग डेटिंग की अफवाह को लेकर सुर्खियों में रही थी। इस वक्त आकांक्षा फिर से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मसला?
दोस्तों संग कपड़े शेयर करना पसंद करती हैं आकांक्षा
ये तो सभी जानते हैं कि आकांक्षा रंजन कपूर, आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं। आकांक्षा एक जाना-पहचाना नाम है और वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है, लेकिन फिर भी इस वक्त वो अपने एक आदत को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, आकांक्षा के पास सब कुछ है, लेकिन फिर भी वो किसी पार्टी के लिए अपने दोस्तों संग कपड़े शेयर करना अच्छा मानती हैं।
फैशन कॉन्शस नहीं हैं आकांक्षा
गौरतलब है कि हाल ही में आकांक्षा को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की दिवाली पार्टी (Diwali Party) में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो फैशन कॉन्शस नहीं हैं। हां, इस इंडस्ट्री में लुक को लेकर ध्यान रखना पड़ता है, लेकिन उनके लिए दिवाली की सबसे अच्छी पार्टी वही है, जिसमें वो कंफर्टेबल कपड़े पहन सकें।
कौन हैं आकांक्षा रंजन कपूर?
आकांक्षा रंजन कपूर की बात करें तो वो आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं। आकांक्षा बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन की छोटी बहन हैं। आकांक्षा की मां की बात करें तो उनका नाम अनु रंजन है और वो इंडियन टेलीविजन अकेडमी की फाउंडर हैं। वहीं, ‘बेटी’ नाम के एक एनजीओ को भी चलाती हैं। इसमें आकांक्षा भी उनकी मदद करती है। आकांक्षा के पिता का नाम शशि रंजन है, जो कि FTII से पास्ड एक एक्टर हैं और उसके निर्देशक हैं और ग्रेट मैगजीन के पब्लिशर भी हैं।
केएल राहुल संग उड़ी थी डेटिंग रूमर्स
इतना ही नहीं बल्कि आकांक्षा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। दरअसल, कई बार आकांक्षा को केएल राहुल के साथ देखा गया। उस वक्त ऐसी अफवाह थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने ही इस पर कभी कुछ नहीं कहा। हालांकि बाद में केएल राहुल ने सुनील शेट्टी की बेटी आथिया से शादी कर ली थी। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल भी हुई थीं।
यह भी पढ़ें- Singham Again से Pushpa 2… जब-जब Emergency में बदली इन फिल्मों की रिलीज डेट
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines