Meet Aishwarya Rai Bachchan’s doppelganger Kanwal Cheema: पाकिस्तानी बिजनेस वुमन कंवल चीमा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्हें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल कहा जा रहा है और इसके पीछे वजह उनका लुक, आवाज और स्टाइल है, जो पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से काफी मिलता-जुलता है। कंवल की पॉपुलैरिटी इसी बात को लेकर दिनों-दिन बढ़ती जा रही है और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें अक्सर ऐश्वर्या के साथ कंपेयर करते हैं। उनका स्टाइल और लुक खासकर उनका मेकअप और हेयरस्टाइल बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या जैसा ही होता है।
कंवल चीमा की पर्सनल लाइफ
कंवल चीमा का जन्म पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ था, जहां उन्होंने अपने बचपन के कुछ साल बिताए। इसके बाद उनका परिवार सऊदी अरब के रियाद चला गया, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। कुछ वक्त बाद कंवल और उनका परिवार वापस पाकिस्तान लौट आया। पाकिस्तान और सऊदी अरब में बिताए गए इन सालों ने कंवल को अलग-अलग संस्कृति का अनुभव दिया।
माई इम्पैक्ट मीटर कंपनी की सीईओ हैं कंवल
कंवल ने अब माई इम्पैक्ट मीटर नामक कंपनी की स्थापना की है, जिसमें वो बिजनेस वुमन के रूप में काम कर रही हैं। हालांकि उनकी पहचान अब सिर्फ एक बिजनेस वुमन तक सीमित नहीं रही, बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से भी की जा रही है। इस तुलना के चलते कंवल की पॉपुलेरिटी में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
कंवल ने ऐश्वर्या कहे जाने पर क्या कहा?
एक इंटरव्यू के दौरान जब कंवल से ये सवाल पूछा गया कि उनकी शक्ल और आवाज ऐश्वर्या राय से मिलती है, तो कंवल ने इसका सीधा जवाब देने से बचते हुए बड़ी समझदारी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर आपने मेरी आवाज सुनी है तो प्लीज मेरी बातचीत पर ध्यान दें, ना कि मेरे लुक्स पर।’ कंवल का ये जवाब दिखाता है कि वो अपनी पहचान को केवल उनके बाहरी रूप से अधिक महत्व नहीं देतीं, बल्कि वो अपनी सोच और काम पर फोकस करती हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग उनकी तुलना ऐश्वर्या से करते रहते हैं और उन्हें अक्सर ‘पाकिस्तानी ऐश्वर्या राय’ के रूप में देखा जाता है।
कंवल का स्टाइल भी ऐश्वर्या जैसा
कंवल का स्टाइल भी काफी आकर्षक और लगभग ऐश्वर्या के जैसा है। उनके हेयरस्टाइल, मेकअप और ड्रेसिंग सेंस में ऐश्वर्या राय की झलक दिखाई देती है। उनके बालों को अक्सर बीच में से डिवाइड किया जाता है और उनके आंखों का मेकअप भी वैसा ही होता है जैसा ऐश्वर्या का होता है। उनके विंग्ड आईलाइनर और बोल्ड लिपस्टिक से लेकर उनकी साड़ी पहनने का तरीका भी ऐश्वर्या राय से प्रेरित है।
कंवल चीमा की नेट वर्थ
कंवल चीमा काफी सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें तो कंवल करोड़ों में अर्न कर रही हैं। वो एक सक्सेसफुल टेक्निकल कंपनी को चला रही हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में बड़ा हादसा! Karanveer Mehra को टास्क के दौरान लगी चोट
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
10 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
11 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
13 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
15 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
16 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines