Aditi Dhiman: इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘हमारे बारह’ खूब सुर्खियों में बनी हुई है। पहले फिल्म की रिलीज पर बैन लगा दिया गया था, लेकिन अब इसकी रिलीज से बैन हटा दिया गया है और इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। ना सिर्फ ये फिल्म खुद बल्कि इसमें काम करने वाले कलाकार भी सुर्खियों में बने हुए हैं। जी हां, इस फिल्म से डेब्यू कर रही अभिनेत्री अदिति धीमन चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने खुद कई बड़ी चीजों का खुलासा किया है।
कौन हैं Aditi Dhiman?
इन दिनों अदिति धीमन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि अदिति धीमन एक अभिनेत्री हैं, जो फिल्म ‘हमारे बारह’ से डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अदिति धीमन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैं।
रेप और जान से मारने की धमकी
हाल ही में आज तक से बात करते हुए अदिति धीमन ने इस पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। जी हां, अभिनेत्री का कहना है कि इस फिल्म को लेकर एक बार मैं बहुत डर गई थी। जब मुझे रेप और जान से मारने की धमकी मिली, तो मैं बिल्कुल सहम गई थी। अदिति धीमन ने आगे कहा कि कुछ भी हो लेकिन सरकार और टीम ने मेरा खूब साथ दिया। उन्होंने कहा कि इतनी धमकियां मिली कि क्या ही कहूं।
घर से बाहर जाने में भी डर लगता है
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर लोग प्राइवेटली मैसेज करते हैं और लिखते हैं कि जान से मार देंगे, रेप कर देंगे, सिर को भी धड़ से अलग कर देंगे। इतने सारे मैसेज देखकर एक साथ ये सच में हैरान करने वाला था और एक कलाकार के रूप में जब इस तरह की चीजें सामने आती हैं, तो ये वाकई दुख देता है। अदिति ने आगे कहा कि भले ही ये सब सोशल मीडिया पर हो रहा है, लेकिन घर से बाहर जाने में भी डर लगता है।
फिल्म की कहानी सुन हुई भावुक
फिल्म के बारे में बात करते हुए अदिति ने कहा कि मैंने जब इस फिल्म की कहानी सुनी, तो मेरी आंखें नम हो गई। फिल्म की कहानी सुनकर मुझे लगा कि क्या सच में औरतों को इतना दबाया जाता है और एक औरत होने के नाते कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो ज्यादा समझ आती हैं। किसी भी कहानी को लेकर पहले दोनों तरह का रिएक्शन आता है, लेकिन मैं जानती हूं कि जब लोग इसे देखेंगे तो जाहिर है कि उनका नजरिया बदल जाएगा।
यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD: किसने चार्ज की कितनी रकम? 600 करोड़ की फिल्म में स्टारकास्ट की क्या फीस?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
16 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
19 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
19 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
20 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines