हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘महाकाली’ की ‘श्रिया रेड्डी' कौन? जिनका रौद्र रूप देख चौंके फैंस, साउथ के बड़े सितारों संग है कनेक्शन

साउथ सिनेमा की पॉपुलर फिल्म ‘महाकाली’ का आज टीजर रिलीज किया जा चुका है, जिसमें मां काली का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री काफी सुर्खियों में नजर आ रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में

विज्ञापन
कौन हैं ‘महाकाली’ की ‘श्रिया रेड्डी'? (PIC- RKD Studios. Youtube)

साउथ एक्टर प्रशांत वर्मा की मच अवेटेड फिल्म ‘महाकाली’ का आज टीजर जारी कर दिया गया है. इस टीजर में एक्ट्रेस श्रिया रेड्डी ने काफी दमदार किरदार निभाया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं. इस मुवी में एक्ट्रेस श्रिया का रौद्र अवतार देखने को मिलने वाला है. वहीं फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना भी शुक्राचार्य के रोल में नजर आने वाले है.

हालांकि, जब से फिल्म का टीजर जारी किया गया है, तो लोग अब यह सर्च कर रहे हैं कि आखिर श्रिया रेड्डी कौन हैं और उन्होंने इस फिल्म से पहले किन फिल्मों में काम किया है.

यह भी पढ़ें: थिएटर में फ्लॉप, अब ओटीटी पर किस्मत आजमाने आ रही आलिया की ‘अल्फा’; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

विज्ञापन

‘महाकाली’ का टीजर कब हुआ रिलीज

‘महाकाली’ फिल्म का आज यानी 24 अगस्त 2026 को टीजर जारी किया गया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह टीजर 2 मिनट 53 सेकंड का है. हालांकि, इस मूवी में श्रेया रेड्डी देवी का बेहद शक्तिशाली और रौद्र रूप देखने को मिला है, जिसे देखने के बाद हर कोई एक्ट्रेस के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस लोगों काफी ज्यादा पसंद आ रही है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. श्रिया इससे पहले कई साउथ सुपरस्टार के साथ अहम किरदार निभा चुकी हैं.

कौन हैं श्रिया रेड्डी?

श्रिया रेड्डी का जन्म 13 अप्रैल 1978 में चेन्नई के तेलुगू परिवरा में हुआ था, वो 48 साल की है. श्रिया अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले रेडियो और वीडियो जॉकी के तौर पर अपनी सेवांए दे चुकी है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने टीवी प्रेजेंटर के तौर पर भी काम किया है. एक्ट्रेस ने अपनी दमदार आवाज से लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है. हालांकि, बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया का रुख किया और साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘समुराई’ (Samurai) में नजर आई थी. एक्ट्रेस ने साउथ एक्टर पवन कल्याण के साथ भी काम किया है. इस मूवी में एक्ट्रेस ने काफी छोटा किरदार निभाया था. यह एक तेलुगू मूवी थी, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2008 में फिल्म निर्माता विक्रम कृष्णा से शादी कर ली थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 26 से 28 अगस्त के बीच सिनेमाघरों में लगेगा मनोरंजन का मेला, ‘टॉक्सिक’ सहित रिलीज होंगी ये 7 फिल्में

इन साउथ सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं श्रिया रेड्डी

एक्ट्रेस श्रिया रेड्डी ने साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सलार: पार्ट 1- सीजफायर’ में अहम किरदार भी निभाया था.यह मूवी साउथ के मशहूर डायरेक्टर प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में श्रिया ने राधा रमा मन्नार के अहम रोल में नजर आई थी. इतना ही नहीं इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया था. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola