Renee Dhyani: ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि टीवी एक्ट्रेस भी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिर चाहे वजह कोई भी क्यों ना हो? मनोरंजन जगत की हसीनाएं हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर लाइमलाइट चुरा लेती हैं। हालांकि इन दिनों गॉसिप टाउन में टीवी की एक हसीना की खूब चर्चा हो रही है और उनके लाइमलाइट में रहने की वजह भी बेहद अलग है। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं ये हसीना और क्या है पूरा मसला?
कौन हैं ये एक्ट्रेस?
दरअसल, हम जिस हसीना के बारे में बाक कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि टीवी की फेमस एक्ट्रेस रेने ध्यानी हैं। जी हां, वही रेने ध्यानी जो अक्सर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल छू लेती हैं। हालांकि इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि रेने ध्यानी ने कई टीवी शोज में अपना जलवा दिखाया है। रेने ने फेमस टीवी शो ये तेरी गलियां, कसम तेरे प्यार की, चंद्रकांता, बिग बॉस 8, रोडिज और इसके अलावा कई शो में भी काम किया है।
क्यों चर्चा में हैं रेने ध्यानी?
इन दिनों रेने ध्यानी की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। जी हां, एक्ट्रेस ने अपनी शादी के एक दिन बाद ही वेडिंग फोटोज को डिलीट कर दिया। जैसे ही फैंस की नजर एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर पड़ी और उन्होंने नोटिस किया कि रेने ने एक ही दिन में शादी की फोटोज क्यों हटा दी? ऐसा क्या हो गया कि इतनी जल्दी एक्ट्रेस ने वेडिंग फोटोज को डिलीट कर दिया। फैंस को लगा कि क्या दोनों के बीच में कोई अनबन हो गई है?
रेने ने दिया जवाब
फैंस के सभी सवालों के जवाब देते हुए रेने ने एक पोस्ट के जरिए कहा कि आपको हुई परेशानी के लिए माफी चाहती हूं, लेकिन आप लोगों ने जो बधाइयां दी है, उसके लिए सभी को थैंक्स। एक्ट्रेस ने कहा कि वो सही टाइम पर सही अपडेट देंगी। रेने ने कहा कि इंस्टाग्राम यार तुम तो रुक जाते, इतने सारे फोन कॉल और मैसेज, मुझे एंजाइटी हो गई।
पहले शेयर फिर डिलीट
शादी के बाद अचानक एक साथ इतने सारे फोन और मैसेज देखकर रेने परेशान हो उठी और वो अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान नहीं दे पाई और इसलिए उन्होंने शादी की फोटोज को डिलीट कर दिया। बता दें कि रेने ने अपने पति संग शादी की फोटो शेयर की थी। साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था कि अरेंज मैरिज, जो अब लब में बदल गई है। अब ये दूरियां छोटी-छोटी खुशी बन जाएगी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: क्या अरमान-विशाल के क्लेश की वजह से टूट जाएगा Chandrika-Shivani का रिश्ता?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines