Actress Anjali: सोशल मीडिया पर अभिनेत्री अंजलि को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस के अपमान को लेकर लोग उनके सपोर्ट में उतर आए हैं और उनके अपमान पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेलुगु अभिनेता और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान नंदमुरी बालकृष्ण ने जो हरकत की, इसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जी हां, आइए आपको बताते हैं कि नंदमुरी बालकृष्ण ने ऐसा क्या किया कि उन्हें ट्रोल किया जा रहा है और कौन हैं वो अभिनेत्री जिनके साथ ये घटना हुई है? आइए आपको बताते हैं…
नंदमुरी बालकृष्ण ने क्या किया?
एक कार्यक्रम के दौरान नंदमुरी बालकृष्ण स्टेज पर नजर आए। इस दौरान उनके साथ स्टेज पर अभिनेत्री अंजलि भी मौजूद थीं। इस दौरान नंदमुरी बालकृष्ण ने स्टेज पर मौजूद एक्ट्रेस अंजलि को धक्का देकर दूर धकेलने की कोशिश की। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स नंदमुरी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि ये इवेंट आगामी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ के प्री-रिलीज इवेंट का था, जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य अतिथि थे। इस दौरान स्टेज पर उनके संग विश्वक सेन और नेहा शेट्टी भी नजर आए। वहीं, वायरल हो रहे वीडियो में दोनों के बीच कुछ बात भी हुई, जो सुनने में नहीं आई।
कौन हैं अभिनेत्री अंजलि?
अभिनेत्री अंजलि की बात करें तो वो साउथ की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने बीते कई सालों में अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है। साल 2006 में अंजलि ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने आनंद के साथ अभिनय किया था। इसके तुरंत बाद अभिनेत्री ने राम द्वारा निर्देशित फिल्म कत्रधु थमिजह से तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत की थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी, लेकिन अंजलि के काम को लोगों ने खूब सराहा था।
सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा
स्टेज पर सरेआम हुई इस घटना को अंजलि ने भले ही हंसी में उड़ा दिया हो, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को नंदमुरी का ऐसा करना रास नहीं आया और उन्होंने बालकृष्ण को निशाने पर ले लिया। लोगों ने बालकृष्ण की इस हरकत की जमकर आलोचना की है और उन्हें खूब ट्रोल किया है। अब इंटरनेट पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- ‘मेरे 2.55 करोड़ सनी जी के अकाउंट में हैं’, फिल्ममेकर का बड़ा दावा, मुसीबत में Sunny Deol!
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines