Who is Abhishek Ray: बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिशियन अभिषेक रे इस वक्त जमकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। अभिषेक रे ने काम ही ऐसा किया है कि हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा है। अभिषेक रे ने हाल ही में अपनी बुक ‘बाघ टाइगर-द इनसाइड स्टोरी’ को लॉन्च किया है। बॉलीवुड स्टार्स भी अभिषेक की इस किताब की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच सभी जानना चाहते हैं कि अभिषेक रे कौन हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन हैं अभिषेक रे?
अभिषेक रे की बात करें तो रे हिंदी सिनेमा के पॉपुलर म्यूजिशियन हैं। अभिषेक ने कई बड़ी फिल्मों में अपना म्यूजिक दिया है और इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिले हैं। अभिषेक रे की फिल्मों की बात करें तो इसमें साहेब-बीवी, वेलकम बैक, पान सिंह तोमर, तेरा क्या होगा जॉनी, गैंगस्टर, वेडिंग एनिवर्सरी, चार दिन की चांदनी और शार्गिद जैसी फिल्में शामिल हैं।
‘बाघ टाइगर-द इनसाइड स्टोरी’
अभिषेक रे ने अपने जीवन को पर्यावरण की रक्षा करने में लगाया है और इसलिए वो जाने भी जाते हैं। अभिषेक ने अपनी हालिया रिलीज बुक ‘बाघ टाइगर-द इनसाइड स्टोरी’ को नए दौर की ‘जंगल बुक’ बताया है। ये आपराधिक थ्रिलर बुक बाघों के अवैध शिकार पर आधारित है। इसके अलावा उन्होंने अपनी हिंदी सिनेमा की कमाई को एक बंजर पहाड़ी को घने जंगल में बदलने में लगा दी।
बुक के हीरो का नाम ‘जग्गू’
अपनी इस किताब में अभिषेक ने बाघों की लाइफ पर गौर करते हुए डिटेल में उनकी लाइफ के बारे में बताया है। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि कैसे बाघों का अवैध शिकार किया जाता है। अभिषेक की इस किताब में सामाजिक तनावों के बारे में भी सही तरीके से बताया गया है। इसके अलावा रे ने अपनी इस किताब के हीरो का नाम भी रखा है, जो ‘जग्गू’ है।
बॉलीवुड स्टार्स ने की तारीफ
अब तमाम बॉलीवुड स्टार्स अभिषेक की इस बुक की तारीफ करने में लगे हुए हैं। सुपरस्टार जैकी श्रॉफ, बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम, सिंगर शान और कविता कृष्णमूर्ति ने अभिषेक की जमकर तारीफ की है और उनके काम को सराहा है। वन्यजीवों के प्रति अभिषेक का जुनून काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने ना सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि पर्यावरण में भी अलग बदलाव लाए हैं।
यह भी पढ़ें- Aamir Khan के घर क्यों पहुंची थी 25 IPS की टीम? सामने आई ये वजह
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 mins agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
32 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
2 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
6 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
9 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines